Political – बिहार चुनाव: उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आदेश जारी- #INA

बिहार सीमा से सटी शराब की दुकानें रहेंगी बंद
बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में इस सप्ताह 2 दिन तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी. ये सभी इलाके बिहार सीमा से सटे हैं. स्थानीय प्रशासन ने बिहार सीमा से सटे क्षेत्र में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. यूपी का देवरिया जिला बिहार सीमा से सटा है. इस जिले में 3 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित शराब की दुकान बंद रहेंगी.
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, बिहार के सीवान और गोपालगंज जिलों में आगामी 6 नवम्बर को होने वाले मतदान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. इस संबंध में सोमवार देर शाम आदेश भी जारी कर दिया है. देवरिया जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, लोक शांति बनाए रखने एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवरिया जिले में बिहार की सीमा से लगी तीन किलोमीटर की परिधि में स्थित शराब की सभी दुकानें 4 नवम्बर को शाम 6 बजे से 6 नवम्बर को शाम छह बजे तक बंद रहेंगी.
शराब बिक्री पर होगा एक्शन
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि अगर इसके बाद भी इन क्षेत्रों में शराब की कोई दुकान खुली पाई जाती है तो उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने इसे लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है. 4 नवंबर की शाम से 6 नवंबर की शाम तक इन इलाकों में आबकारी विभाग के अधिकारियों के अलावा स्थानीय पुलिस भी तैनात रहेगी.
पहले चरण में 121 सीटों पर होगा मतदान
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को और शेष 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा. सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 14 नवंबर को होगी. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त होगा. इस बार बिहार में एनडीए और महागठबंधन में चुनावी जंग है. दोनों तरफ का पलड़ा भारी बताया जा रहा है. पहले चरण के मतदान के बाद स्थिति साफ हो सकती है.
बिहार चुनाव: उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आदेश जारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









