Political – बिहार चुनाव: प्रशांत किशोर से मिलेंगी पवन सिंह की पत्नी, जनसुराज पार्टी के टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव- #INA

बिहार चुनाव: प्रशांत किशोर से मिलेंगी पवन सिंह की पत्नी, जनसुराज पार्टी के टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव


विधानसभा चुनाव लडेंगी ज्‍योत‍ि स‍िंह?

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है. जनसुराज पार्टी के अलावा अब तक किसी ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. महागठबंधन हो या फिर एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है. इस बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार की राजधानी पटना पहुंच चुकी है. ऐसा माना जा रहा है कि वे जनसुराज के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं.

भोजपुरी कलाकार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों खासी चर्चा में हैं. पिछले दिनों हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद अब ये तय माना जा रहा है कि ज्योति बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. इसको लेकर वे शुक्रवार दोपहर पटना पहुंच चुकी हैं. शाम तक ज्योति की मुलाकात जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर से हो सकती है.

ज्योति सिंह और प्रशांत किशोर की मुलाकात के बाद ही विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम फैसला होगा. राजनीतिक गलियारों में इस तरह की भी चर्चा है कि ज्योति आरा जिले की किसी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं.

ज्योति ने चुनाव को लेकर रखा था अपना पक्ष

पवन सिंह और ज्योति के बीच लंबे समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. समय-समय पर दोनों के विवाद की खबरें भी सामने आती रहती हैं. पिछले दिनों भी इस तरह का विवाद सामने आया था. इसके बाद पवन और ज्योति दोनों ही अलग-अलग मीडिया के सामने आए थे और अपनी बात रखी थी.

आमने-सामने होंगे पवन और ज्योति?

ज्योति ने साफ किया था कि अगर पवन मुझे पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी. ज्योति सिंह से जब मीडिया ने पूछा कि क्या वे पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी? इस पर उन्होंने कहा, ”हां, अगर पत्नी रूप में वो मुझे स्वीकार नहीं करते हैं तो मैं चुनाव लड़ूंगी.” अब ऐसे में देखना होगा कि ये पारिवारिक लड़ाई क्या सच में विधानसभा चुनाव में आमने सामने देखने को मिलेगी? ऐसा इसलिए क्योंकि पवन सिंह को लेकर भी ऐसा कहा जा रहा है कि वे भी इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं.

बिहार चुनाव: प्रशांत किशोर से मिलेंगी पवन सिंह की पत्नी, जनसुराज पार्टी के टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button