Political – बिहार चुनाव: JDU के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, सभी 101 सीटों पर हुई नामों की घोषणा- #INA

बिहार चुनाव: JDU के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, सभी 101 सीटों पर हुई नामों की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 44 उम्मीदवारों के नाम हैं. 57 नामों की घोषणा पहली लिस्ट में की गई थी. इस तरह जेडीयू के सभी 101 उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं. जदयू की 101 लोगों की सूची में सिर्फ 4 मुसलमान उम्मीदवार हैं. इस बार अररिया से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से मंजर आलम, अमौर से सबा जफर
और चैनपुपर से जमा खान उम्मीदवार हैं.

Jdu List

Jdu List2

एनडीए में टिकट बंटवारे के बाद सामने आया था कि नीतीश कुमार सीट बंटवारे को लेकर असहज महसूस कर रहे है. इस बार जदयू को उतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ना है जितनी भाजपा को दी गई हैं, जबकि पहले बीजेपी गठबंधन में जूनियर पार्टनर रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ये है जेडीयू की पहली लिस्ट

जेडीयू की पहली सूची की बात करें तो उसमें जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश दिखाई दी थी. पार्टी के परंपरागत लव-कुश यानी कुर्मी-कुशवाहा जातियों को बड़ी संख्या में टिकट दिया गया. इसमें 12 दलित, 9 कुर्मी, 6 कुशवाहा, 3 धानुक, 6 भूमिहार, 5 राजपूत, 1 कायस्थ, 1 ब्राह्मण, 5 वैश्य और 2 निषाद थे. 10 अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशी थे. 30 सीटों पर उम्मीदवार बदले गए, 27 को फिर से टिकट दिया.

बिहार चुनाव: JDU के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, सभी 101 सीटों पर हुई नामों की घोषणा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button