Political – Bihar Elections: महागठबंधन में सीटों पर बन गई बात, विधानसभा चुनाव में ये होगा फॉर्मूला!- #INA

राहुल गांधी और तेजस्वी याादव
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला बन गया है. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल 130 से 135, कांग्रेस 55 से 58 और मुकेश सहनी की पार्टी VIP 14 से 18 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 6 और 11 तारीख को चुनाव होना है. नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. आज शाम 7 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर महागठबंधन की बैठक होगी. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में सीट शेयरिंग के इस फॉर्मूले पर मुहर लग जाएगी.
मुकेश सहनी को जिन सीटों का ऑफर है उसमें औराय, कुढ़नी, सरायरंजन, अलीनगर, बौड़ाग्राम, बरहाड़ा, सिमरी बख्तियारपुर सीट है. वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी सीटें कम करने की बात मान गए है, लेकिन उपमुख्यमंत्री पद के लिए अब भी अड़े हुए हैं.
कौन कितनी सीटों पर लड़ सकता है?
- RJD- 130 से 135
- कांग्रेस- 55 से 58
- वीआईपी- 14 से 18
- लेफ्ट- 30 से 32
आरजेडी अपने खाते से JMM को 3 और पशुपति पारस की पार्टी को 2 सीटें देगी.
Bihar Elections: महागठबंधन में सीटों पर बन गई बात, विधानसभा चुनाव में ये होगा फॉर्मूला!
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









