Political – बिहार चुनाव: सरकार बनने दीजिए… महागठबंधन के CM चेहरे पर कांग्रेस ने फिर फंसाया पेंच- #INA

बिहार चुनाव: सरकार बनने दीजिए... महागठबंधन के CM चेहरे पर कांग्रेस ने फिर फंसाया पेंच

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

बिहार कांग्रेस ने राज्य में महागठबंधन में सीएम के चेहरे को लेकर फिर पेंच फंसा दिया है. पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरू ने कहा है कि सीएम का चेहरा बिहार की जनता तय करेगी. राजधानी पटना पहुंचे कृष्ण अल्लावरू ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पत्रकारों से कहा कि आप लोग चिंता मत कीजिए. सब कुछ ठीक है. बिहार की जनता मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगी.

वहीं सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर बातचीत अच्छी तरह से चल रही है. हर बैठक में ज्यादा से ज्यादा सीट क्लियर करने का प्रयास हो रहा है. हम संतुष्ट हैं. आने वाले दिनों में इस पर अच्छी प्रोग्रेस दिखेगी.

नए पार्टनर पर क्या बोले?

महागठबंधन में नए एलाइंस पार्टनर को लेकर कृष्ण अल्लावरू ने कहा कि कोई भी गठबंधन हो, किसी भी प्रदेश में हो, किसी भी देश में हो अगर नए एलायंस पार्टनर जुड़ेंगे तो जो मौजूदा पार्टनर्स है उनको थोड़ा-थोड़ा सैक्रिफाइज करना पड़ेगा. यह सिर्फ हमारे गठबंधन का धर्म नहीं है. यह हर एक गठबंधन का धर्म है.

राजधानी में संविदा कर्मियों पर बुधवार को हुए लाठीचार्ज पर भी उन्होंने अपनी बातों को रखा. उन्होंने कहा कि पटना में सरकार वोट चोरों की है, दिल्ली में सरकार वोट चोरों की है तो इसलिए जो वोट चोरी की सरकार है वो जनता पर लाठीचार्ज करती है. अडानी को सस्ते दाम में हजारों एकड़ जमीन देती है. जनता के लिए काम नहीं करती है, क्योंकि उसको पता है कि वोट चोरी से जीत रहे हैं. बड़े-बड़े माफिया गैंगस्टर उद्योगपति का भला करते हैं.

‘FIR का डर नहीं’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मां बहन योजना के नाम पर फॉर्म भरवा रहे हैं, जिसको लेकर एनडीए सवाल खड़े कर रही है. इसपर कृष्ण अलावरू ने कहा कि अगर लोगों के भलाई करने में गलत है और एफआइआर दर्ज करना चाहते हैं तो जरूर दर्ज करें. लोगों के मुद्दे, लोगों की भलाई से इंडिया गठबंधन पीछे नहीं हटेगा. वहीं मुकेश सहनी के उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर उनका कहना था कि पहले सरकार बनने दीजिए फिर तय करेंगे.

बिहार चुनाव: सरकार बनने दीजिए… महागठबंधन के CM चेहरे पर कांग्रेस ने फिर फंसाया पेंच

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button