Political – बिहार चुनाव प्रचार में हेलीकॉप्टर की होड़, बुकिंग में BJP सबसे आगे, डेढ़ गुना बढ़ी डिमांड- #INA

हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. सूबे में रैलियों का दौर जारी है. जमीन से ही नहीं बल्कि आसमान से भी जनता के बीच जाने की तैयारी है, जिसको लेकर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों ने हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन बुक कर लिए हैं. इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन की तरफ से कुल 15 हेलीकॉप्टर बुक किए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने सबसे ज्यादा 9 हेलीकॉप्टर बुक किए हैं. जबकि JDU, कांग्रेस और RJD ने 2-2 हेलीकॉप्टर बुक किए हैं. चुनाव प्रचार के लिए इस वक्त एनडीए के सभी 11 हेलीकॉप्टर हवा में उड़ान भर रहे हैं. BJP और JDU के अलग-अलग नेता हेलीकॉप्टर से अलग-अलग जिलों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
तेजस्वी और साहनी का संयुक्त प्रचार
वहीं दूसरी तरफ RJD नेता तेजस्वी यादव ने मुकेश साहनी के साथ मिलकर एक हेलीकॉप्टर का ही इस्तेमाल शुरू किया है. महागठबंधन की तरफ से बीते शुक्रवार को पहली बार तेजस्वी और मुकेश सहनी ने संयुक्त प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया. इधर कांग्रेस ने दो हेलीकॉप्टर की बुकिंग कराई है लेकिन अभी तक सिर्फ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ही हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
हर रोज 13 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल
यानी इस वक्त बिहार में 13 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल हर रोज चुनाव के लिए किया जा रहा है. JDU हर रोज दो हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहा है. एक हेलीकॉप्टर पर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सवारी कर रहे हैं जबकि दूसरे का केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ उड़ान भर रहे हैं. BJP के चॉपर पर ही उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान भी हवा में उड़ रहे हैं.
किसने कितने हेलीकॉप्टर बुक किए
बताया जा रहा है कि BJP के द्वारा 4 सीटर के 3 और 8 सीटर के छह हेलीकॉप्टर की बुकिंग कराई गई है . वहीं JDU और RJD चार-चार सीटर वाले दो हेलीकॉप्टर बुक कराए हैं. जबकि कांग्रेस ने एक 4 सीटर और एक 8 सीटर के हेलीकॉप्टर की बुकिंग कराई है. पिछली बार बिहार चुनाव में मात्र 10 हेलीकॉप्टर ही उड़ान भर रहे थे. इस बार डेढ़ गुना ज्यादा चॉपर की बुकिंग हुई है.
हेलीकॉप्टर का रेट
हेलीकॉप्टर के रेट की बात करें तो एक घंटे के लिए 3 लाख रुपए का भुगतान करना होता है और कम से कम 3 घंटे का उड़ान शुल्क देना होता है.18 फीसदी GST के अतिरिक्त भुगतान के साथ. वहीं प्रचार पर नहीं जाने पर भी कम से कम 3 घंटे का भुगतान यानी 10 लाख 62 हजार करना पड़ता है.
इसके साथ ही क्रू मेंबर के रहने और खाने का इंतजाम भी राजनीतिक पार्टियों को ही करनी होती है. पटना एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर और नॉन-शेड्यूल फ्लाइट की ग्राउंड लैंडिंग कराने वाली ग्लोबल फ्लाइट सर्विसेज के मैनेजर देवेंद्र कुमार ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार लगभग डेढ़ गुना अधिक हेलीकॉप्टर उड़ान भर रही है.
दो चरणों में मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें तो सूबे में 2 चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, जिसका प्रचार 4 नवंबर शाम 5 बजे थम जाएगा. वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा और इसका प्रचार 9 नवंबर को समाप्त होगा.
बिहार चुनाव प्रचार में हेलीकॉप्टर की होड़, बुकिंग में BJP सबसे आगे, डेढ़ गुना बढ़ी डिमांड
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










