Political – बिहार: मतदान खत्म होने के बाद भी अलर्ट रहें… RJD की पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं से अपील- #INA

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान मंगलवार शाम को संपन्न हो गया. दूसरे फेस में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले गए. इस दौरान मतदान केंद्रों में भारी भीड़ नजर आई. चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे. मतदान समाप्त होने के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने पोलिंग एजेंटों और पार्टी कार्यकर्ताओं से वोटिंग खत्म होने के बाद भी सतर्क रहने की अपील की है.
एक नोटिस जारी कर आरजेडी ने अपने प्रतिनिधियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है और उनसे आग्रह किया है कि वो मतदान केंद्रों से मशीनों को निर्धारित स्ट्रांग रूम तक ले जाने वाले वाहनों के साथ रहें, जहां उन्हें रखा जाता है.
पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं से अपील
आरजेडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें पार्टी ने कहा ‘बहुत महत्वपूर्ण सूचना.. सत्ता पक्ष और प्रशासन द्वारा करवाई जा रही धांधली से बचने के लिए वोटिंग समाप्त होने के पहले सभी पोलिंग एजेंट ध्यान रखें कि मतदान के अंतिम समय लाइन में लगे कुल व्यक्ति जिसे पीठासीन द्वारा पर्ची दिया गया हो उसका डिटेल लिखकर रख लेना है’.
“बहुत महत्वपूर्ण सूचना”
सत्ता पक्ष और प्रशासन द्वारा करवाई जा रही धांधली से बचने के लिए वोटिंग समाप्त होने के पहले सभी पोलिंग एजेंट ध्यान रखें कि मतदान के अंतिम समय लाइन में लगे कुल व्यक्ति जिसे पीठासीन द्वारा पर्ची दिया गया हो, उसका डिटेल लिखकर रख लेना है।वोटिंग के बाद पीठासीन
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 11, 2025
आरजेडी ने दिए निर्देश
पार्टी ने आगे कहा ‘वोटिंग के बाद पीठासीन से फॉर्म 17-C ज़रूर लेना है. फार्म 17-C के डिटेल्स को भी चेक कर लेना है. वोटिंग समाप्त होने के EVM अपने सामने ही सील करवाना है. वोटिंग समाप्त होने के बाद ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में रखे जाने तक EVM के साथ ही जाना है. फॉर्म 17-C का फोटो पार्टी कार्यालय और स्थानीय प्राधिकृत प्रतिनिधि को भेजकर हार्ड कॉपी स्थानीय प्रतिनिधि को देना है’. पार्टी ने कहा ‘सभी पोलिंग एजेंट, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि मतदान खत्म होने के बाद EVM सील होने तक और उसके बाद जब तक EVM स्ट्रॉन्ग रूम तक नहीं पहुंच जाता है, तब तक सभी लोग उसकी निगरानी करें’.
आरेडी ने ये भी कहा कि मतदान खत्म होने के बाद जिस गाड़ी पर EVM स्ट्रॉन्ग रूम जाता है, सभी लोग उस गाड़ी के पीछे पीछे जाकर स्ट्रॉन्ग रूम तक छोड़ कर ही आएं. इसके साथ ही पार्टी के पोलिंग एजेंट पीठासीन अधिकारी से फॉर्म 17 ग (भाग-1) अवश्य प्राप्त करें और उसे चुनाव एजेंट को उपलब्ध कराएं.
धांधली का आरोप
आरजेडी ने आरोप है कि सत्तारूढ़ दल और प्रशासन द्वारा धांधली की कोशिश की जा सकती है. इसे रोकने के लिए, उसने मतदान एजेंटों को सलाह दी कि वो मतदान समाप्ति के समय कतार में बचे सभी मतदाताओं के नाम नोट कर लें, जिन्हें पीठासीन अधिकारी द्वारा पर्चियां जारी की गई हैं.
दरअसल विपक्ष लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव चुनाव आयोग और सरकार पर वोट चोरी के लिए सांठगांठ का आरोप लगा रहे हैं. ऐसे में पार्टी किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरतना चाहती. पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि कड़ी नजर रखें ताकि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो.
बिहार: मतदान खत्म होने के बाद भी अलर्ट रहें… RJD की पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं से अपील
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








