Political – बिहार बदलाव चाहता है… ललन, विजय और संजय ने जदयू और नीतीश को बर्बाद कर दिया, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना- #INA

तेजस्वी ने ललन, विजय और संजय पर बोला हमला
बिहार में वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा से नामांकन करने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए के प्रमुख दल बीजेपी और जदयू पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी हमला बोला है. साथ ही जदयू के ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी पर नीतीश कुमार को बर्बाद करने का आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा कि अब जदयू को यही तीन नेता चला रहे हैं.
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, एनडीए सरकार का एक इंजन भ्रष्टाचार में और दूसरा इंजन अपराध में लिप्त है. इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव तय है. मोदी जी गुजरात का विकास करते हैं और उन्हें बिहार में जीत चाहिए. बिहार की जनता उन्हें अब हरगिज नहीं देखेगी. इस बार उन्हें बिहार में मुंह की खानी पड़ेगी.
ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी को लपेटा
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड को अब नीतीश कुमार नहीं चला रहे है बल्कि ललन सिंह चला रहे हैं. इसके अलावा संजय झा और विजय चौधरी इस पार्टी को चला रहे हैं. अब नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड नहीं रहा है. ये तीनों नेता बीजेपी के हाथों बिक चुके हैं. इन तीनों ने मिलकर नीतीश कुमार को बर्बाद कर दिया है. इस चुनाव में पूरा समाज इन लोगों से बदला लेने का काम करेगा.
#WATCH | Hajipur, Bihar: After filing nominations, RJD leader Tejashwi Yadav says, “… Now, Nitish Kumar is running JDU. JDU is being run by Lalan Singh, Sanjay Jha and Vijay Choudhary. JDU does not remain with Nitish Kumar. These three leaders have been sold to the BJP, and pic.twitter.com/cErmsZl1nL
— ANI (@ANI) October 15, 2025
राघोपुर की जनता मालिक है, हम पर भरोसा करेगी
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, राघोपुर की जनता ने हम पर लगातार दो बार भरोसा किया है. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकास का भी काम किया है. उन्होंने कहा कि जनता मालिक है. उन्होंने तीसरा बार राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल किया है. हमें विश्वास है कि राघोपुर की जनता एक बार फिर हम पर भरोसा करेगी.
हम बिहार बनाना चाहते हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार में सिर्फ सरकार बनाना नहीं चाहते हैं, हम बिहार बनाना चाहते हैं. अब बिहार भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त राज्य बनना चाहता है. कई लोग अफवाह फैला रहे थे कि हम दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे. तेजस्वी 243 सीटों से चुनाव लड़ रहा है, लेकिन एक सीट की बात आती है, तो हम पहले से ही राघोपुर से चुनाव लड़ते रहे हैं और केवल राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं.
तेजस्वी के सामने जन सुराज से हैं चंचल कुमार सिंह
राघोपुर से दो बार विधायक रह चुके तेजस्वी यादव तीसरी बार भी मैदान में हैं. दनसे सामने जन सुराज ने चंचल कुमार सिंह को उतारा है. हालांकि अभी तक एनडीए ने यहां से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. वहीं बुधवार को तेजस्वी के नामाकंन के दौर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारी, संजय यादव सहित कई विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
बिहार बदलाव चाहता है… ललन, विजय और संजय ने जदयू और नीतीश को बर्बाद कर दिया, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










