Political – 1 बजते-बजते लालू-राहुल का सूपड़ा साफ… बिहार में NDA की जीत पक्की, समस्तीपुर में गरजे अमित शाह- #INA

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों सूबे में जोरशोर से प्रचार चल रहा है. एनडीए और इंडिया महागठबंधन के तमाम दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इसी के तहत बुधवार (29 अक्टूबर) को केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी बिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा. शाह ने साफ कहा कि राज्य में एनडीए की जीत पक्की है.

जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी का खेल 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 1 बजते-बजते लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 14 तारीख को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी, 9 बजे मतपेटियां खुलेंगी और 1 बजे तक लालू और राहुल का खेल खत्म हो जाएगा.

‘एनडीए ‘पांच पांडवों’ की तरह…’

केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महाभारत के बीच समानताएं भी बताईं. उन्होंने कहा कि एनडीए ‘पांच पांडवों’ की तरह है. उन्होंने गठबंधन के भीतर एकता की सराहना की. उन्होंने कहा ‘यह चुनाव हमारे उम्मीदवारों को विधायक बनाने या मंत्री बनाने के लिए नहीं है. यह चुनाव बिहार को जंगल राज से मुक्त करने के लिए है. एनडीए में हमारे सभी पांच सहयोगी पांच पांडवों की तरह एक साथ मिलकर यह चुनाव लड़ रहे हैं’.

‘चुनावी युद्ध में एनडीए की जीत निश्चित है’

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बिहार में एनडीए के पास प्रधानमंत्री मोदी जी का समर्थन, मुख्यमंत्री नीतीश का नेतृत्व, चिराग पासवान की युवा ऊर्जा, जीतन राम मांझी का आजीवन समर्पण और उपेंद्र कुशवाहा का अनुभव है. उन्होंने कहा कि भले ही वो (विपक्ष) संख्या में अधिक हों, लेकिन महासंग्राम में पांडवों की तरह, इस चुनावी युद्ध में एनडीए की जीत निश्चित है.

केंद्रीय मंत्री ने समस्तीपुर में अपनी रैली के दौरान उमड़ी भीड़ की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की यात्रा की है और हर जगह एक जैसी भीड़ देखी है. शाह ने कहा ‘मैंने पूरे बिहार का दौरा किया है और मैंने हर जगह भारी भीड़ देखी है. उन्होंने कहा कि हर जगह एनडीए को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है.

विपक्ष पर परिवारवाद को लेकर शाह का हमला

इससे पहले आज अमित शाह ने दरभंगा में इंडिया महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह सक्षम राजनीतिक नेताओं के बजाय परिवार के सदस्यों को नेतृत्व के पदों पर तरजीह दे रहा है. उन्होंने इसकी तुलना बीजेपी द्वारा 25 साल की मैथिली ठाकुर को मैदान में उतारने से की. शाह ने दरभंगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर को टिकट दिया, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है. क्या ऐसा कभी आरजेडी या कांग्रेस में हो सकता है? लालू यादव अपने बेटे (तेजस्वी यादव) को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं’.

6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को आएंगे नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2025 के बिहार चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया महागठबंधन के बीच होगा.
एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस , दीपंकर भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीआई-एमएल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं. राज्य की सभी 243 सीटों पर 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

1 बजते-बजते लालू-राहुल का सूपड़ा साफ… बिहार में NDA की जीत पक्की, समस्तीपुर में गरजे अमित शाह

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button