Political – कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट- #INA

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरवार की रात 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. कुटुंबा से कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को टिकट दिया है जबकि कदवा से शकील अहमद को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, पटना साहिब से शशांक शेकर को टिकट दिया गया है. नालंदा से कौशलेंद्र कुमार उम्मीदवार हैं. महागठबंधन में पिछले काफी दिनों से सीटों के बंटवारे पर मंथन चल रहा था.
कई दौर की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बन रही थी. कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है. मगर उसने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. आखिरकार कांग्रेस की पहली लिस्ट सामने आ गई.
जानिए इस लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट…
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 👇🏼 pic.twitter.com/io0WmcA5sG
— Congress (@INCIndia) October 16, 2025
सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी को 135, कांग्रेस को 61, वीआईपी को 16 और वामपंथी दलों को 31 सीटें मिली हैं. हालांकि, कुछ सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस के बीच अभी पेंच फंसा हुआ है. इसके मुताबिक, कांग्रेस की दूसरी लिस्ट भी सामने आएगी.
महागठबंधन में सुलझा सीट बंटवारा
महागठबंधन में सीटों का झगड़ा सुलझ गया है. विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी की भी नाराजगी दूर हो गई है. सहनी की पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही उन्हें एक एमएलसी की भी सीट दी जाएगी, क्योंकि आरजेडी मुकेश सहनी के दावे वाली सिमरी बख्तियारपुर सीट पर टिकट दे चुकी है और उसे नहीं बदल रही है. सहनी शुक्रवार को गौरा बौराम (दरभंगा) सीट से नामांकन दाखिल करेंगे.
कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










