Political – 25 साल में पहली बार ऐसा… जानें पिछले दो दशक में कब कितने चरणों में हुए चुनाव- #INA

पिछले दो दशक में कब कितने चरणों में हुए चुनाव
बिहार में चुनावी रण का बिगुल बज गया है. बिहार की 243 सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग होगी. पहला फेज 6 नवंबर को जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं, 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए आएंगे. 22 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इससे पहले बिहार चुनाव खत्म हो जाएंगे. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों वोटिंग होगी.
वहीं, 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. बिहार में पिछले 25 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि चुनाव दो चरणों में होगा. 2000 से अभी तक ऐसा नहीं हुआ था. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि बिहार में 2000 से अबतक कब कितने चरणों में चुनाव हुए?
कब कितने चरणों में हुए चुनाव
बिहार चुनाव में पहली बार होगा कुछ नया
चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार चुनाव में 17 नई पहल की गई है. इस बार बहुत कुछ नया होगा. हर बूथ पर वेब कास्टिंग होगी. हर केंद्र पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे. पोलिंग रूम के बाहर मोबाइल सेंटर होगा. EVM में उम्मीदवारों की रंगीन फोटो होगी. सीरियल नंबर भी अब ज्यादा स्पष्ट होगा. ECINET पर चुनाव की सभी जानकारी होगी. ECINET के जरिए BLO से बात कर सकते हैं.
बिहार चुनाव में वोटर के लिए हेल्प लाइन नंबर 1950 जारी किया गया है. चुनाव पर्यवेक्षक बाहरी राज्यों के होंगे. 14 लाख वोटर पहली बार वोट देंगे. नामांकन के 10 दिन पहले तक नाम जोड़े जा सकेंगे. इसके बाद किसी का भी नाम नहीं जोड़ा जाएगा. बिहार में SIR के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है. SIR की शुरुआत 24 जून से हुई थी. 30 सितंबर को आखिरी मतदाता सूची जारी की गई.
.
25 साल में पहली बार ऐसा… जानें पिछले दो दशक में कब कितने चरणों में हुए चुनाव
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










