Political – ‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत बिहार दौरे पर विदेशी राजनयिक, जानें क्या है मकसद- #INA

भारतीय जनता पार्टी
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. एनडीए और इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता चुनावी सभाएं कर रहे हैं. इस बीच सात देशों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य का दो दिवसीय दौरा कर रहा है. यह प्रतिनिधिमंडल भारत की लोकतांत्रिक और चुनावी प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर समझने की कोशिश करेगा. इसके साथ ही, ये राजनयिक बिहार में बीजेपी के चुनाव अभियान का अवलोकन करेंगे.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा शुरू किए गए बीजेपी के जनसंपर्क कार्यक्रम “भाजपा को जानें” के तहत सात देशों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार (2 नवंबर) को बिहार का दौरा कर रहा है. इस प्रतिनिधिमंडल में जापान, इंडोनेशिया, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, भूटान और दक्षिण अफ्रीका के दूतावासों और उच्चायोगों के प्रतिनिधि शामिल हैं.
प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे राजनयिक
ये राजनयिक राज्य में बीजेपी के चुनाव अभियान का निरीक्षण करने और जमीनी स्तर पर भारत की लोकतांत्रिक एवं चुनावी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए दो दिवसीय दौरे (2-3 नवंबर) पर जा रहे हैं. इस दौरान राजनयिक वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से बातचीत करेंगे, अभियान गतिविधियों का अवलोकन करेंगे और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे ताकि यह समझा जा सके कि पार्टी मतदाताओं से कैसे जुड़ती है और बड़े पैमाने पर चुनाव अभियानों का प्रबंधन कैसे करती है.
‘भाजपा को जानो’ कार्यक्रम
‘भाजपा को जानो’ कार्यक्रम के तहत यह प्रतिनिधिमंडल रविवार को बिहार पहुंचेगा, जिसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से की गई थी. इस यात्रा का उद्देश्य राजनयिकों को बीजेपी की कार्यप्रणाली, पहुंच और संगठनात्मक शक्ति से परिचित कराना है, साथ ही जमीनी स्तर पर भारत की चुनावी भागीदारी की समझ प्रदान करना है. प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पार्टी नेताओं से बातचीत करेगा, अभियान गतिविधियों का अवलोकन करेगा और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेगा.
अभियान की रणनीति के बारे में लेंगे जानकारी
यह दौरा बीजेपी के चुनाव कैंपेन और भारत के लोकतांत्रिक प्रक्रिया को देखने के लिए है. जानकारी के मुताबिक अपने प्रवास के दौरान, राजनयिक पटना, नालंदा और गया के कई निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां वे रैलियों, प्रचार सभाओं और बूथ-स्तरीय समन्वय प्रयासों को देखेंगे. बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रतिनिधिमंडल को पार्टी के डिजिटल कैंपेन, वॉलिटियर स्ट्रक्चर और चल रहे बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अभियान की रणनीति के बारे में जानकारी देंगे.
सात देशों के राजनयिकों का बिहार दौरा 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले हो रहा है. इससे पहले, इसी तरह के प्रतिनिधिमंडलों ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के चुनाव प्रबंधन और प्रचार प्रक्रियाओं का अनुभव करने के लिए इन राज्यों का दौरा किया था.
‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत बिहार दौरे पर विदेशी राजनयिक, जानें क्या है मकसद
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









