Political – ‘मैं हमेशा नेता बनकर रहा, अब मुझे कार्यकर्ता बना दिया गया’, TV9 पर बोले बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन- #INA

'मैं हमेशा नेता बनकर रहा, अब मुझे कार्यकर्ता बना दिया गया', TV9 पर बोले बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन

पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले टीवी9 डिजिटल सियासी विचारों के मंच डिजिटल बैठक लेकर आया है. डिजिटल बैठक बिहार के 5 शहरों में चलाया गया जिसमें पांचवां और आखिरी चरण पूर्णिया में आयोजित किया गया. पूर्णिया में डिजिटल बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वह पार्टी में हाशिए पर नहीं हैं.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहले वह नेता रहे और अब कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं.

डिजिटल बैठक में भारतीय जनता पार्टी में हाशिए पर धकेले जाने से जुड़े सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, “मैं हाशिए पर नहीं हूं. अगर हाशिए पर होता तो आपके शो में नहीं आता. हाशिए पर रहने वाले लोगों को आप नहीं बुलाते. हाशिए पर बहुत लोग हैं. आप पूर्णिया में आए हैं, सीमांचल में आए हैं. ये सही है कि हमारा पूरा समाज ही हाशिए पर है.”

मैं नेता से पार्टी का कार्यकर्ता बन गयाः शाहनवाज

विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने आगे कहा, “राजनीतिक दल धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों का शोषण कर रहे हैं. कोई लीडरशिप नहीं उभर रहा है. मैं तो अटल बिहारी वाजपेयी के कैबिनेट में रहा हूं. इसी सीमांचल से सबसे कम उम्र में कैबिनेट मंत्री बना. किशनंगज में जीत हासिल की. सरकार में मंत्री बना. फिर भागलपुर उपचुनाव में भी जीत हासिल की. हालांकि 2014 के चुनाव में भागलपुर में करीबी मुकाबले में हार गया. मैं 6 बार सांसद रहा. कई बार मंत्री भी बना.” उन्होंने आगे कहा कि अब मैं नेता से पार्टी का कार्यकर्ता बन गया हूं.

नेता से कार्यकर्ता बनाए जाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, “मैं कार्यकर्ता बना दिया गया हूं. मैं शुरुआत में जीता और भारत सरकार में मंत्री बना. पार्टी के संसदीय समिति में रहा. मैं 18 साल समिति में रहा. पार्टी में जो टिकट को लेकर फैसला करती है उस समिति का सदस्य बना. अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समेत कई बड़े नेताओं के साथ बैठकर फैसला करता था. अब नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ समिति में रहकर फैसला करता रहा. मैं ज्यादातर नेता बनकर ही रहा, अब कार्यकर्ता बनकर भी अनुभव लेना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “पार्टी मुझे कार्यकर्ता का अनुभव दे रही है. मैं कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं. अटल की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद 16 अगस्त से बिहार में ही हूं. यहां के 32 जिलों का दौरा कर चुका हूं. जब राहुल गांधी चलते हैं, वो परिवारवाद के हैं तो उनकी खूब चर्चा होती है. जबकि मैं राहुल गांधी से 18 महीने 7 दिन बड़ा हूं. उनसे पहले मैं संसद पहुंचा हूं. उनसे पहले मैं मंत्री बने. उनको कैबिनेट रैंक अभी मिला है. उनको तो रैंक मिला है जबक् मैं कैबिनेट मंत्री रह चुका हूं.” उन्होंने कहा कि युवा नेता के नाम पर आप लोग भी इग्नोर कर रहे हैं.

मैं 12 साल से कोई चुनाव नहीं लड़ाः शाहनवाज हुसैन

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने डिजिटल बैठक में कहा कि 2015 में पार्टी ने विधानसभा का चुनाव लड़ने को कहा था तब मेरा मन नहीं बना था. 2020 में भी चुनाव लड़ने को कहा गया क्योंकि विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता था. जबकि लोकसभा चुनाव में भागलपुर की सीट गठबंधन में जेडीयू के पास चली गई. जबकि इससे पहले के चुनाव में 8 हजार से हारा था.


उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल (2014) से मैं कोई चुनाव नहीं लड़ा. फिर पार्टी ने मुझसे कहा कि विधान परिषद के लिए पर्चा भरो. जेपी नड्डा का फोन आया. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का कहना है कि आप पर्चा भरो.

‘मैं हमेशा नेता बनकर रहा, अब मुझे कार्यकर्ता बना दिया गया’, TV9 पर बोले बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button