Political – मैं और मेरे परिवार के 22 सदस्य जेल में थे… प्रशांत किशोर के आरोपों पर क्या बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मर्डर केस में लिया नाम- #INA

मुंगेर हत्याकांड के आरोपों पर सम्राट चौधरी ने दी प्रतिक्रिया
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है. पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार आरोप प्रत्यारोप लगाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर मुंगेर हत्याकांड में आरोपी होने का गंभीर आरोप लगाया था. अब सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर के इसी बयान को लेकर जवाब दिया है.
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कहते हैं कि 1995 में हमें जेल में डाल दिया गया. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के गुंडों द्वारा उनके परिवार को प्रताड़ित किया गया. हमारे परिवार के 22 लोग जेल में थे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मेरे लिए 7 किलोमीटर पैदल चलकर आंदोलन किया.
मानवाधिकार आयोग ने की कार्रवाई
सम्राट चौधरी ने कहा कि मानवाधिकार आयोग ने बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद सरकार के खिलाफ कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, आयोग ने उन्हें पेनल्टी भी दी. सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर की संपत्ति पर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सबकी जवाबदेही होगी, समय आ गया है और अब जनता फैसला करेगी.
यहां देखें वीडियो:
#WATCH | Patna: On the statement of Jan Suraaj founder Prashant Kishor, Bihar Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary says, “…In 1995, we were thrown into jail. 22 members of our family were in jail. Bihar’s Chief Minister Nitish Kumar walked 7 kilometres on foot to protest for pic.twitter.com/ISOsqo4oVk
— ANI (@ANI) September 29, 2025
दरअसल, हाल ही में प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर कहा था कि यह 1995 के मुंगेर हत्याकांड के आरोपी हैं. उन्होंने कहा कि नाबालिग होने की वजह से उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था, जबकि ऐसा नहीं था क्योंकि 2020 में सम्राट चौधरी ने अपने चुनाव एफिडेविट में 51 साल उम्र बताई थी. इसके अनुसार 1995 में ये 26 साल के थे. उन्होंने कहा कि जिसे जेल में रहना चाहिए, वो डिप्टी सीएम बना है और गृहमंत्री के साथ घूम रहा है. उन्होंने सम्राट चौधरी को पद से हटाने और गिरफ्तार होने की मांग की है.
प्रशांत किशोर ने अपनी कमाई पर दी सफाई
विपक्षी पार्टियों द्वारा उनकी कमाई और संपत्तियों पर उठ रहे सवालों को लेकर प्रशांत किशोर ने अपनी कमाई के बारे में खुलकर बताया. उन्होंने कहा कि उनके पिछले 3 साल की कमाई 241 करोड़ है, यानी एक साल में प्रशांत किशोर 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में उन्होंने 20 करोड़ से ज्यादा का इनकम टैक्स भरा है. किशोर ने बताया कि साथ ही उन्हें लगभग 98 करोड़ रुपये दान भी किए गए हैं.
मैं और मेरे परिवार के 22 सदस्य जेल में थे… प्रशांत किशोर के आरोपों पर क्या बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मर्डर केस में लिया नाम
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










