Political – एक लाठी मारे तो गला में दांत फंसाकर मार दो, IP गुप्ता के बयान पर मचा घमासान, BJP ने घेरा- #INA

महागठबंधन प्रत्याशी आईपी गुप्ता, बीजेपी प्रत्याशी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन प्रत्याशी और इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता का एक बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें आईपी गुप्ता यादव समाज पर गलत बयान देते हुए दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने होने के बाद बीजेपी ने महागठबंधन प्रत्याशी पर हमला बोला है. बीजेपी ने बयान को समाज को तोड़ने वाला बताया है.
बताया जा रहा है कि इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता महागठबंधन से सहरसा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. आईपी गुप्ता के एक कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा, अगर यादव एक लाठी मरता है और राजपूत, भूमिहार, कोयरी, कुर्मी, सतवा जो भी जात तुमको मारता है. जब तक मार खाओगे तब तक सभी दबंग जाति मारता रहेगा. अगर वह एक लाठी मारे और तुम्हारे पास लाठी नहीं है तुम मार खाते रहो और उसके गर्दन में तुम अपना दांत फंसा दो और मार दो.
समाज को तोड़ने वाला है बयान
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि Tv9 भारतवर्ष न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. यह वायरल वीडियो तीन महीने पूर्व और मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है. वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी के सहरसा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन झा ने कहा कि आईपी गुप्ता का समाज को तोड़ने वाला बयान है.
BJP प्रत्याशी ने जनता से की अपील
उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार का स्वभाव और संस्कार महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव. उसी प्रकार का बयान आईपी गुप्ता के द्वारा दिया गया है. यह बयान एक दूसरे के भाईचारे को समाप्त करने वाला है. हम सहरसा की जनता से अपील करते हैं कि ऐसे लोगों से परहेज करना चाहिए जो समाज में विद्वेष फैलाए. ऐसे जहरीले नेताओं से लोगों को बचना चाहिए.
(इनपुट शौकत)
एक लाठी मारे तो गला में दांत फंसाकर मार दो, IP गुप्ता के बयान पर मचा घमासान, BJP ने घेरा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










