Political – जैसे श्रीराम मंदिर बना, वैसे ही मां जानकी मंदिर बनेगा… CM मोहन यादव बिहार में कांग्रेस पर भी बरसे- #INA

मुख्यमंत्री मोहन यादव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए धुंआधार प्रचार किया. उन्होंने मधुबनी की बिस्फी विधानसभा में हरिभूषण ठाकुर बचौल, गया जिले की वजीरगंज विधानसभा में बीरेंद्र सिंह के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की. उनकी सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है.
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि देश का परिदृश्य बदला है. दुनिया में भारत का विशेष स्थान बना है. देश में सांस्कृतिक विकास की धारा बह रही है. वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर और उज्जैन में बाबा महाकाल का महालोक बना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी सालों तक अयोध्या में भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे.
विपक्ष को लिया आड़े हाथ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है. चुनाव में कांग्रेस और साथियों की नैया डूबते देख नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा चुनाव में बेईमानी का दावा कर रहे हैं. राहुल कह रहे हैं कि अब बिहार चुनाव में भी यही होगा. लेकिन राहुल गांधी किस मुंह से कहें कि उनकी ये हालत क्यों हो रही हैं. अगर कांग्रेसी आपके पास आएं तो उनसे पूछिए कि क्या कभी अयोध्या और मथुरा-वृंदावन गए? उन्होंने वहां मंदिरों के निर्माण में अड़ंगे लगाए. क्योंकि, विपक्ष को वोट बैंक का डर है. ये छोटी सोच वाले लोग हैं.
मताधिकार जनता का सुदर्शन चक्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बुआ के बेटे शिशुपाल को 100 गलतियों तक छूट दी थी. इसी प्रकार आप लोग भी याद रखना. वोटिंग के दिन जैसे ही 11 नवंबर को आपके हाथ में ईवीएम के रूप में सुदर्शन चक्र आए, पूरा हिसाब चुकता करना. कलियुग में मताधिकार ही जनता का सुदर्शन चक्र है. उन्होंने जनता से कहा कि याद रखना विपक्ष के प्रत्याशी ने अयोध्या में मंदिर की 12 एकड़ जमीन दबाई थी. सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से अयोध्या में भव्य मंदिर बन पाया है. कांग्रेस ये नहीं करने वाली थी. उनकी लाइन हमें पता है.
बिहार की बदली तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भगवान श्रीकृष्ण के जुड़े सभी स्थानों को तीर्थ और धाम के रूप में विकसित कर रही है. पिछली बार जहां मेरी सभा होने वाली थी, वहां विपक्ष के लोगों ने रास्ते खोद दिए, हेलीपैड खोद दिया. लेकिन, मुझे कौन रोक पाएगा? अपने लोगों और पार्टी के लिए हम सदैव आगे खड़े हैं. एनडीए ने आपके वंश से निकले व्यक्ति को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है. यह केवल एनडीए में ही संभव हो सकता है. बिहार का विकास केवल एनडीए सरकार कर सकती है. मोदी के नेतृत्व में सेना घर घुसकर मारती है. आइए मिलकर एनडीए को जिताएं और बिहार-देश का विकास करें.
राहुल गांधी पर भी निशाना
बिहार जाने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल एयरपोर्ट पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में एनडीए सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. ऐसे में बिहार की जनता विकास चाहती है. इसलिए बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रही है. सभी मतदाता भाइयों-बहनों से अपील है कि वे अपने वोट के अधिकार का सोच-समझकर इस्तेमाल करें और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में आहूति दें.
जैसे श्रीराम मंदिर बना, वैसे ही मां जानकी मंदिर बनेगा… CM मोहन यादव बिहार में कांग्रेस पर भी बरसे
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











