Political -karawal Nagar Results: करावल नगर में बड़ी जीत की ओर BJP के कपिल मिश्रा, 27000 वोटों से पीछे चल रही AAP – #INA

Karawal Nagar vidhansabha Result Live: दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस हाई प्रोफाइल सीट पर 5 फरवरी 2025 को मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मोहन सिंह बिष्ट को जीत मिली थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को चुनाव हराया था। हालांकि इस बार BJP ने इस सीट पर मोहन सिंह बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने मनोज कुमार त्यागी पर दांव खेला है। जबकि कांग्रेस ने डॉ पी के मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है।
इस बार करावल नगर विधानसभा सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार आगे है और कौन पीछे। यहां देखे लाइव नतीजे-
पार्टी | प्रमुख उम्मीदवार (करावल नगर) | कुल वोट |
भारतीय जनता पार्टी (BJP) | कपिल मिश्रा | 53578 |
आम आदमी पार्टी (AAP) | मनोज कुमार त्यागी | 26363 |
कांग्रेस | डॉ पी के मिश्रा | 1427 |
सुबह 11.25 बजे
Karawal Nagar vidhansabha Result Live: जीत की ओर BJP उम्मीदवार कपिल मिश्रा, 42170 वोटों से आगे
करावल नगर विधानसभा सीट पर अब तक 10 राउंड की गिनती हो चुकी है। बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा इस सीट पर बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 53578 वोट मिल चुके हैं और वह AAP उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी से करीब 27215 वोटों से आगे चल रहे हैं। मनोज त्यागी को अभी तक 26363 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के पीके मिश्रा को अभी तक सिर्फ 1427 वोट ही मिले हैं।
सुबह 11.25 बजे
Karawal Nagar vidhansabha Result Live: जीत की ओर BJP उम्मीदवार कपिल मिश्रा, 42170 वोटों से आगे
करावल नगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। उन्हें अब तक 42170 वोट मिल चुके हैं और वह AAP उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी से करीब 20351 वोटों से आगे चल रहे हैं। मनोज त्यागी को अभी तक 21,819 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के पीके मिश्रा को अभी तक सिर्फ 1211 वोट ही मिले हैं।
सुबह 11.00 बजे
Karawal Nagar vidhansabha Result Live: बीजेपी के कपिल मिश्रा 18174 वोटों से आगे
बीजेपी के कपिल मिश्रा 36848 वोटों के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। करावल नगर में दूसरे स्थान पर चल रहे आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार त्यागी के लिए हालात मुश्किल दिख रहे हैं। बीजेपी के कपिल मिश्रा फिलहाल मनोज कुमार त्यागी से 18174 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं।
सुबह 10.40 बजे
Karawal Nagar vidhansabha Result Live: बीजेपी के कपिल मिश्रा की मजबूत बढ़त
करावल नगर मेंबीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा बढ़ी बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं AAP के मनोज कुमार त्यागी फिसलते हुए दिख रहे हैं। अभी भी वोटों की गिनती जारी है। कपिल मिश्रा ने मनोज कुमार त्यागी पर 15504 वोटों की बढ़त बना ली है।
सुबह 10:15 बजे
Karawal Nagar vidhansabha Result Live: कपिल मिश्रा 8603 वोटों से आगे
करावल नगर सीट पर 3 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा को अभी तक 16728 वोट मिले हैं। वह AAP के उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी से करीब 8603 वोटों से आगे चल रहे हैं। मनोज कुमार त्यागी को अभी तक 8,125 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के डॉ पीके मिश्रा को अभी तक महज 450 वोट मिले हैं और वो तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
सुबह 9:45 बजे
Karawal Nagar vidhansabha Result Live: बीजेपी के कपिल मिश्रा 6015 वोटों से आगे
भाजपा के कपिल मिश्रा आप के मनोज कुमार त्यागी से 6015 वोटों से आगे चल रहे हैं। करावल नगर में मतगणना शुरू हुए 1 घंटा हो चुका है। अभी तक की स्थिति के अनुसार, बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।
सुबह 9:15 बजे
Karawal Nagar vidhansabha Result Live: शुरुआती रुझानों में कपिल मिश्रा आगे
करावल नगर सीट पर BJP उम्मीदवार कपिल मिश्रा 1580 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं AAP के उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी 1180 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
सुबह 9:00 बजे
Karawal Nagar vidhansabha Result Live: कुल 24 राउंड की होगी गिनती
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी गिनती के नतीजे अपडेट होने शुरू नहीं हुए हैं। इस सीट पर कुल 24 राउंड की गिनती होनी है।
सुबह 8:45 बजे
Karawal Nagar vidhansabha Result Live: कुल 15 उम्मीदवार मैदान में
इस बार करावल नगर विधानसभा सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी दूसरी अहम खबरों के लिए हमारा ये लाइव ब्लाग पढ़ें
karawal Nagar Results: करावल नगर में बड़ी जीत की ओर BJP के कपिल मिश्रा, 27000 वोटों से पीछे चल रही AAP
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,