Political -'मोदी जी इस जन्म में तो आप हमें नहीं हरा सकते': AAP की करारी हार के बाद अरविंद केजरीवाल का पुराना वीडियो वायरल, यूजर्स ने लिए मजे – #INA

Delhi Assembly Election Results 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (8 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली। एक वीडियो संदेश में AAP प्रमुख ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 70 में से 48 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि AAP को 23 सीट पर ही संतोष करना पड़ता दिख रहा है।
AAP प्रमुख केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया क्रमश: BJP के प्रवेश वर्मा और तरविंदर सिंह मारवाह से चुनाव हार गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराकर कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।
इस दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जन्म में तो आम आदमी पार्टी को नहीं हरा पाएंगे।
दिल्ली में 2023 में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था, “उनका इरादा AAP सरकार को गिराने का है और नरेंद्र मोदी जी इस तरह से दिल्ली में सरकार बनाना चाहते हैं। वे जानते हैं कि वे हमें चुनाव के जरिए नहीं हरा सकते। मैं नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप हमें इस जन्म में तो नहीं हरा सकते। हमें दिल्ली में हराने के लिए आपको दूसरा जन्म लेना पड़ेगा।”
अरविंद केजरीवाल का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर अरविंद केजरीवाल का मजे ले रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 41 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने कुल 20 सीटें जीत ली हैं और दो अन्य पर आगे चल रही है।
रावण जैसे महापंडित को भी अहंकार ने खा लिया था। pic.twitter.com/6kDckZKBpR
— Krishna (@Atheist_Krishna) February 8, 2025
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4,089 मतों के अंतर से हार गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट पर भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से 675 मतों से हार गए।
ये भी पढे़ं- ‘अरविंद केजरीवाल अब तिहाड़ जेल जाएंगे’: AAP की शर्मनाक हार पर BJP नेता का तंज, बताया कौन होगा दिल्ली का सीएम
पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि उनकी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की जनता को जाता है। भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत के बाद 27 वर्षों से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
मोदी जी इस जन्म मे आप हमें नहीं हरा सकते #DelhiElections2025 pic.twitter.com/b7xOT21uiM — Political Kida (@PoliticalKida) February 8, 2025
'मोदी जी इस जन्म में तो आप हमें नहीं हरा सकते': AAP की करारी हार के बाद अरविंद केजरीवाल का पुराना वीडियो वायरल, यूजर्स ने लिए मजे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,