Political – नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर- #INA

नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर

नीतीश कुमार.

नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. एनडीए विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है. सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. सम्राट चौधरी ने नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखा. सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश के नाम का समर्थन किया. 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे.

इससे पहले नीतीश राजभवन पहुंचकर इस्तीफा देंगे और सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे. NDA विधायक दल की बैठक से पहले जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई थी. इसमें भी उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था. नीतीश कुमार की नई सरकार में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ही उपमुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ.

नीतीश कुमार बिहार के 19वें मुख्यमंत्री होंगे

नीतीश कुमार बिहार के 19वें मुख्यमंत्री होंगे. मौजूदा विधानसभा आज भंग कर दी जाएगी. कल पटना के गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. 11 बजे से 12.30 बजे के बीच शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के अलावा एनडीए के कई नेता मौजूद रहेंगे.

22 नवंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है. इससे पहले नई सरकार का गठन किया जाना है. यही कारण है कि 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी कोटे से 15-16 मंत्री हो सकते हैं. वहीं, JDU से एक सीएम और 14 मंत्री की संभावना है. चिराग के भी तीन मंत्री शपथ ले सकते हैं इसके अलावा मांझी और कुशवाहा के 1-1 मंत्री हो सकते हैं.

बिहार चुनाव में NDA को प्रचंड जीत

दरअसल, बिहार विधानसभा के चुनाव में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की. बीजेपी इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी 100 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इसमें से उसने सबसे अधिक 89 सीटें जीतीं. वहीं, जेडीयू भी 100 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. मगर उसने 85 सीटों जीत हासिल की. वहीं, चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने भी इस बार बेजोड़ प्रदर्शन किया. 29 में 19 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, जीतन राम मांझी पार्टी को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 4 सीटें आईं.

नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button