Political – एक चुनाव और दो निशान… अब कांग्रेस ने शांभवी चौधरी पर सवाल उठाए, कहा- दोनों हाथ से वोट चोरी- #INA

शाम्भवी चौधरी वोटिंग इंक विवाद.
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद लोजपा (रामविलास) की सांसद और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी नए बखेड़े में फंसती हुई नजर आ रही हैं. मामला वोटिंग के बाद के निशान का है. अशोक चौधरी शांभवी और परिवार के अन्य लोगों के साथ राजधानी के बुद्धा कॉलोनी स्थित मतदान करने के लिए गए थे. मतदान के बाद पूरे परिवार ने अपनी उंगलियों पर लगे निशान को दिखाया. इसी के बाद सियासी बखेड़ा शुरू हो गया.
दरअसल, उंगली पर लगी स्याही को दिखाने के क्रम में शांभवी चौधरी ने पहले अपने दाहिने हाथ की उंगली दिखाई. इसके तुरंत बाद शांभवी ने बाएं हाथ की उंगली पर लगे स्याही के निशान को दिखाया. अब शांभवी के इसी हाथ बदलकर चुनावी निशान को दिखाने को कांग्रेस पार्टी ने मुद्दा बना लिया है. कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है.
दोनों हाथ से वोट चोरी
पार्टी ने शांभवी चौधरी के दोनों हाथों की उंगलियों पर लगे स्याही को लाल घेरे में दिखाया है. कांग्रेस ने इस पर लिखा है, दोनों हाथ से वोट चोरी. पोस्ट किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं. अभी तक शांभवी चौधरी की तरफ से इस मामले पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है लेकिन उनकी पार्टी की ओर प्रतिक्रिया आई है.
मुद्दा-विहीन है कांग्रेस
पार्टी की तरफ से मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा, जंगलराज की पोषक, कांग्रेस पार्टी मुद्दा-विहीन हो गई है. अफवाह तंत्र के सहारे बिहार की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है, जो कभी पूरा होगा. बिहार की जनता ने उन्हें राजनीतिक वनवास पर रख दिया है. ऐसे ही कृत्यों के कारण कांग्रेस, राष्ट्रीय पार्टी होकर भी रीजनल पार्टी की पिछलग्गू बनकर रह गई है.
उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा,राहुल गांधी ने पूरे देश को दिखाया है कि कैसे वोटर लिस्ट में घोटाला हो रहा है. चुनाव आयोग भी इस खेल में मिला हुआ है.हर जगह- महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश चोरी की सरकार चल रही है. बीजेपी और चुनाव आयोग बिहार में भी ‘वोट चोरी’ करने की कोशिश करेंगे लेकिन हमें सतर्क रहना है.हमें बिहार में ‘वोट चोरी’ नहीं होने देना है.
एक चुनाव और दो निशान… अब कांग्रेस ने शांभवी चौधरी पर सवाल उठाए, कहा- दोनों हाथ से वोट चोरी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









