Political – अति-आत्मविश्वास ठीक नहीं, तेजस्वी पर जमकर बरसे साधु यादव, बोले- रोहिणी के साथ जो हुआ वो गलत- #INA

साधु यादव
आरजेडी चीफ लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से दूरी बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी मेरी बहन हैं और मैंने भी बहुत कुछ सहा है, लेकिन मैंने अपनी बहन के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा. जो कुछ भी सुना जा रहा है, जो लोग कह रहे हैं, वह गलत है. वह (रोहिणी आचार्य) मेरी भांजी हैं. हमारे परिवार की बेटी हैं और बिहार की बेटी हैं. अगर किसी ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया है, तो यह गलत है.
साधु यादव ने आगे कहा कि किसी को भी अति-आत्मविश्वास या आत्म-घोषणा नहीं करनी चाहिए. कोई कह रहा था, ‘मैं मुख्यमंत्री बनूंगा’, कोई कह रहा था, ‘मैं उप-मुख्यमंत्री बनूंगा’. ये दावे उन्होंने खुद किए, लेकिन जनता ने कभी नहीं कहा कि वे उन्हें मुख्यमंत्री या उप-मुख्यमंत्री बनाएंगे. जनता ने कभी ऐसा नहीं कहा.
राजद का खराब प्रदर्शन चिंता की बात
उन्होंने कहा कि वे खुद ही घोषणा करते रहे. हम किसी का नाम नहीं ले सकते, न ही खुलकर बोल सकते हैं, लेकिन चिंतन और मनन की जरूरत है. साधु यादव ने कहा कि राजद का प्रदर्शन खराब हुआ है. यह स्वीकार्य नहीं है. इसे समझने और इस पर विचार करने की आवश्यकता है. इस पर गंभीरता से विचार करने और सुधार करने की आवश्यकता है.
मारने के लिए चप्पल उठाया गया!
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गई, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी. मुझे अनाथ बना दिया गया.
लालू परिवार में आंतरिक कलह
दरअसल, बिहार में करारी हार के बाद लालू परिवार में आंतरिक कलह मच गई है. रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति और परिवार दोनों को छोड़ने की बात कही थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वह पॉलिटिक्स छोड़ रही हैं और परिवार को भी छोड़ रही हैं. उन्होंने तेजस्वी के नजदीकी माने जाने वाले संजय यादव के साथ रमीज नाम के एक शख्स का नाम लिया था.
अति-आत्मविश्वास ठीक नहीं, तेजस्वी पर जमकर बरसे साधु यादव, बोले- रोहिणी के साथ जो हुआ वो गलत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










