Political – पवन सिंह ने छुए उपेंद्र कुशवाह के पैर, तेजप्रताप यादव बोले- इनकी बुद्धि-विवेक काम नहीं कर रहा- #INA

तेज प्रताप यादव
उपेंद्र कुशवाहा के पैर छूने और पवन सिंह की उनसे मुलाकात पर तेज प्रताप ने जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि पवन सिंह कभी लखनऊ में हमारे पैर पर गिरे हुए थे. अब किसी और के पैर में गिर रहे हैं. इनका बुद्धि-विवेक काम नहीं कर रहा है वो जाने वो क्या करेंगे. उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि वो कलाकार है उनको कलाकारी करनी चाहिए कहां चुनाव लड़ेंगे?
दरअसल, दिल्ली में आज पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उन्होंने मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा के पैर छुए, जिसके लेकर तेज प्रताप ने कहा कि ये ना जाने किसके-किसके अभी पैर छुएंगे.
विनोद तावड़े ने क्या कहा?
बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि पवन सिंह बीजेपी में थे, बीजेपी में हैं और रहेंगे. आगे आने वाले बिहार चुनाव में बीजेपी और एनडीए के लिए प्रचार करेंगे. पवन सिंह इस बार के विधानसभा चुनाव में आरा से चुनाव लड़ सकते हैं. पिछली बार के लोकसभा के चुनाव में पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से एनडीए को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था.
कराकट से लड़ा था चुनाव
भोजपुरी गायक को 2024 में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ने के लिए चुना गया था. बाद पार्टी ने उन्हें नाम वापस लेने के लिए कहा गया. जब पार्टी ने उन्हें बिहार से उम्मीदवार बनाने से इनकार किया, तो पवन सिंह ने कराकट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा.
खबर अपडेट हो रही है…
पवन सिंह ने छुए उपेंद्र कुशवाह के पैर, तेजप्रताप यादव बोले- इनकी बुद्धि-विवेक काम नहीं कर रहा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









