Political – PM मोदी 12 तो अमित शाह की 25 रैलियां… बिहार में BJP ऐसे करेगी प्रचार, कौन-कौन उतरेगा मैदान में?- #INA

PM मोदी करेंगे ताबड़तोड़ कई रैलियां
बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार अपनी रफ्तार पकड़ चुका है. एनडीए के कई नेता इस चुनाव में प्रचार करने वाले हैं. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह की रैलियां भी होने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनाव में कुल 10 से 12 रैलियां करेंगे. वहीं अगर केंद्रीय गृहमंत्री की बात की जाए तो वे 25 रैलियां करेंगे.
बिहार चुनाव को लेकर पार्टी ने बड़े नेताओं की रैलियां भी फिक्स कर ली हैं. प्रधानमंत्री की पहली रैली 23 अक्टूबर को तय है. इस दिन वे सासाराम, गया और भागलपुर में विशाल जनसभाएं करेंगे.
पीएम मोदी 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में चुनावी सभाएं होंगी. 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में विशाल रैलियां निर्धारित हैं, जबकि 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया में भी प्रचार कार्यक्रम होंगे.
ऐसा रहने वाला है पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम
कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने का काम करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी इन रैलियों के जरिए बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने का काम करेंगे. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष महागठबंधन में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच सीट बंटवारे को लेकर खुली ‘फ्रेंडली फाइट’ तेज हो गई है. ऐसे में अब तक ये तय नहीं हो पाया कि राहुल कहां-कहां रैलियां करने वाले हैं.
#WATCH | #BiharElection2025 | Patna, Bihar: State BJP president Dilip Jaiswal says, “10 public rallies of the PM have been proposed. Locations have been identified and sent to PMO. HM Amit Shah will conduct around 25 public rallies. Almost the same number of rallies will be done pic.twitter.com/FSMoNbWr3o
— ANI (@ANI) October 19, 2025
मैदान में उतरेगी एनडीए की पूरी फौज
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी और जेडीयू पहली बार बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रही है. यही वजह है कि पूरी केंद्रीय कैबिनेट इस चुनाव में प्रचार करती हुई नजर आने वाली है. सभी मंत्रियों के कार्यक्रम फिक्स कर दिए गए हैं.
गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता लगातार रैलियां करेंगे. मोदी के बिहार पहुंचने से पहले ही NDA की पूरी ताकत झोंक दी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रैलियां शुरू कर दी हैं.
PM मोदी 12 तो अमित शाह की 25 रैलियां… बिहार में BJP ऐसे करेगी प्रचार, कौन-कौन उतरेगा मैदान में?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










