Political – राहुल गायब-भ्रष्टाचार के आरोप… तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का हमलावर, महागठबंधन को भी घेरा- #INA

महागठबंधन में तेजस्वी पर बनी सहमति
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है. इसे लेकर बीजेपी ने महागठबंधन पर निशाना साधा. रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि ये बहुत लचर गठबंधन है. तेजस्वी के भ्रष्टाचार को देखकर ही नीतीश कुमार अलग हुए थे. भ्रष्टाचार की किस कहानी में तेजस्वी विश्वास करते हैं, उन्हें बताना चाहिए. महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो पोस्टर लगा, उससे राहुल गांधी की तस्वीर क्यों गायब थी?
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में लालू यादव को सजा हो चुकी है. लालू यादव को साढ़े 32 साल की सजा हुई है. अब तेजस्वी यादव की बात करें तो दिल्ली हाई कोर्ट ने दो आदेश जारी किए हैं. कोर्ट ने सभी मामलों की जांच की और पाया कि यह (आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामला) भ्रष्टाचार और 420 का एक गंभीर मामला है. अब आरोप तय हो गया है. तेजस्वी यादव पर आईपीसी की धारा 420 के तहत आरोप हैं. इसमें सजा सात साल की है. आपके इस दावे पर ध्यान देना जरूरी है कि आप भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे. बिहार की जनता, सावधान हो जाइए.ज़मीन दो नौकरी लो, ज़मीन लेकर नौकरी दी गई थी. ये लोग कैसे किसी को नौकरी देंगे. ये ज़मीन लेकर नौकरी देते हैं.
उन्होंने कहा कि इनका कोई काम बिना भ्रष्टाचार के नहीं होता है. वहीं एनडीए जो कहता है वो करता है. तेजस्वी यादव से पूछना चाहते हैं कि 2 करोड़ साठ लाख हाउस होल्ड हैं, सबको नौकरी देंगे तो बारह लाख करोड़ का खर्च आएगा. इतना पैसा कहां से लाएंगे. जीविका दीदी नीतीश सरकार की बड़ी पहल थी. आज बिहार में लगभग एक करोड़ 21 लाख जीविका दीदी काम करती हैं. एनडीए सरकार के काम की जानकारी बिहार के लोगों को पता है.
महागठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि आज हमने देखा कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की तस्वीर गायब थी. हर पार्टी का चुनाव चिन्ह मौजूद था, लेकिन राहुल गांधी की तस्वीर गायब थी. ये कैसा गठबंधन है? 243 सीटें हैं और गठबंधन 255 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. ये बहुत कमजोर गठबंधन है.
राहुल तारिक अनवर को CM चेहरा बनाना चाहते थे
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि राहुल गांधी तारिक अनवर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाना चाहते थे. इसलिए वे तेजस्वी यादव का नाम नहीं ले रहे थे. राहुल गांधी की नजर में तेजस्वी यादव इसके लायक नहीं हैं. उन्हें लगता है कि वे नौवीं फेल हैं, तो कैसा मुख्यमंत्री? इसलिए वे उनका नाम लेने में आनाकानी कर रहे थे. आज की घोषणा राहुल गांधी कर सकते थे, अशोक गहलोत की जरूरत नहीं थी.
महागठबंधन ने महाभूल कर दी है: शाहनवाज
इस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन ने महाभूल कर दी है. उनका M-Y समीकरण अब ‘मुस्लिम-यादव’ नहीं, बल्कि ‘मुकेश सहनी-तेजस्वी यादव’ है. उनका वोट बैंक अब उनसे नाराज है क्योंकि उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला. वे मुसलमानों में बीजेपी का डर पैदा करके उनके वोट बटोरना चाहते हैं, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं. महागठबंधन में दरार आ गई है. कांग्रेस तेजस्वी यादव और लालू यादव के आगे घुटने टेक चुकी है. कांग्रेस बड़े-बड़े दावे कर रही थी, लेकिन अब उसका कोई वजूद नहीं रहा और अंत में लालू यादव के चरणों में गिरकर तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया. लेकिन जीत एनडीए की ही होगी. मुकेश सहनी को भी डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है.
राहुल गायब-भ्रष्टाचार के आरोप… तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का हमलावर, महागठबंधन को भी घेरा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










