Political – असली और नकली जदयू का फेर और नीतीश कुमार के बाद कौन? पार्टी के भविष्य पर मनीष वर्मा ने टीवी9 के मंच पर की चर्चा- #INA

असली और नकली जदयू का फेर और नीतीश कुमार के बाद कौन? पार्टी के भविष्य पर मनीष वर्मा ने टीवी9 के मंच पर की चर्चा

मनोज कुमार वर्मा

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले टीवी-9 डिजिटल बैठक का मंच आज गया में सजा हुआ है. इस मंच पर कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया है. इसी कड़ी में मनोज कुमार वर्मा ने जेडीयू में अपनी भूमिका पर चर्चा की है. असली जेडीयू और नकली जेडीयू को लेकर वर्मा ने कहा कि जदयू एक विचारधारा की पार्टी है.

उन्होंने कहा कि हम लोग महात्मा गांधी और राम मनोहर लोहिया के विचारों पर चलते हैं. लगातार नीतीश जी ने जो काम किए हैं. वो समाज में बेहतर व्यवस्था हो इसके लिए बहुत सारे काम किए गए हैं. जेडीयू नीतीश के नेतृत्व में असली पार्टी है. असली और नकली का कोई सवाल ही नहीं है.

जेडीयू का भविष्य अब किसके हाथ में?

मनोज कुमार वर्मा ने जेडीयू के भविष्य को लेकर कि मौजूदा समय में 1 नंबर से लेकर 10 नंबर तक नीतीश कुमार ही हैं. जब तक नीतीश जी हैं तब तक किसी और दूसरे नेता पर कोई चर्चा नहीं होती है.

जो भी चर्चा इस समय चल रही हैं. कि इस पर विराम लगाना चाहिए. कोई विकल्प है ही नहीं. जदयू की संरचना इतनी मजबूत है कि हम समाज के सभी वर्गो को रखते हैं. बिहार में जेडीयू ही है जो सभी जातियों को लेकर चलती है. यही हमारी खासियत हमको अलग बनाती है. हमारी पार्टी ने सभी जाति के लिए काम किया है. इसे पर आगे बढ़ते रहेंगे. हमारे दल जैसा काम है समय आने पर नेतृत्वभी आ जाएगा.

निशांत कुमार की कब होगी पार्टी में एंट्री

निशांत कुमार को लेकर वर्मा ने कहा कि मैं पहले भी उनसे मिलता रहा हूं. कई बार मुलाकात हुई है, जितना मैंने जाना है कि उनमें कोई अहंकार नहीं है. मैंने कई लोगों को देखा है, जिनमें बहुत अहंकार होता है. व्यक्ति अच्छे ही हैं. राजनीति में आने का निर्णय उनका व्यक्तिगत होगा. उनके साथ-साथ नीतीश कुमार भी उनकी राजनीतिक पारी का फैसला लेंगे.

कैसे होगा NDA में सीट बंटवारा?

एनडीए में सीट बंटवारे में जेडीयू को कितनी सीट मिलेंगी? इस सवाल पर वर्मा ने कहा कि जब से चुनाव लड़ रहे हैं. हमारे बीच समझौता है. सबकी अपनी अपनी ताकत है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सीटों को बंटवारा हुआ है. पूरे समय में हर चुनाव से पहले बैठकर हमने सीटों का बंटवारा किया है. कोई कलह नहीं हुई है. पांचों दल मिलकर बैठते हैं और सहमति के साथ बंटवारा होगा.

बड़ा भाई छोटा भाई कुछ नहीं होता है. एक सीट से कुछ नहीं होता है. गठबंधन समझदारी का गठबंधन है. हर आदमी जो भी हमारे साथ है. वो सहयोग के लिए ही काम कर रहा है. हम लोग जिला स्तर पर काम कर रहे हैं. हम लोग एक बहुत बड़ी जीत की तरफ बड़ रहे हैं.

असली और नकली जदयू का फेर और नीतीश कुमार के बाद कौन? पार्टी के भविष्य पर मनीष वर्मा ने टीवी9 के मंच पर की चर्चा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button