Political – खेसारीलाल यादव के हेलीपैड पर उतरने लगा सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, हुआ हंगामा तो वापस ले उड़े- #INA

खेसारी के हेलीपैड पर सम्राट का हेलीकॉप्टर
भागलपुर के कहलगांव विधानसभा में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. छपरा से आरजेडी उम्मीदवार खेसारीलाल यादव के सभा के पहले वहां सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उतरने लगा. इसके बाद वहां हंगामा मच गया.
हेलीकॉप्टर को जमीन पर उतरने से पहले ही हवा से ही वापस होना पड़ा. खेसारीलाल यादव अपना हेलीकॉप्टर नहीं उतार सके. इसको लेकर प्रत्याशी रजनीश यादव ने सम्राट चौधरी पर आरोप लगाया. उन्होंने मंच से कहा यह भाजपा जदयू की साजिश है. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कहलगांव विधानसभा से राजद के प्रत्याशी रजनीश यादव के समर्थन में खेसारीलाल यादव जनसभा करने पहुचने वाले थे. कहलगांव के मुक्तापुर का मैदान खचाखच भरा था. वहीं दूसरी ओर बगल के गांव सालपुर में जदयू प्रत्याशी शुभानन्द मुकेश के लिए जनसभा संबोधित करने सम्राट चौधरी आ रहे थे. सम्भवतः भीड़ देख सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर वहां पर उतरने लगा.
खेसारीलाल यादव छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर उम्मीदवार हैं. यह सीट बीजेपी का पारंपरिक गढ़ रही है, लेकिन खेसारी के चलते यहां का मुकाबला रोचक हो गया है. छपरा में 6 नवंबर को पहले चरण में मतदान हुआ. वोटिंग शांतिपूर्ण रही.
खेसारीलाल यादव के हेलीपैड पर उतरने लगा सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, हुआ हंगामा तो वापस ले उड़े
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










