Political – स्टार प्रचारक लिस्ट जारी लेकिन बिहार के चुनावी मैदान में कब उतरेंगे राहुल-प्रियंका और खरगे, क्या है पार्टी की रणनीति?- #INA

स्टार प्रचारक लिस्ट जारी लेकिन बिहार के चुनावी मैदान में कब उतरेंगे राहुल-प्रियंका और खरगे, क्या है पार्टी की रणनीति?

कांग्रेस चीफ खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. कांग्रेस ने भी बीते दिन अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कुल 40 नाम हैं. पार्टी ने इस लिस्ट में केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, मीरा कुमार, गौरव गोगोई, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा जैसे नेताओं को भी रखा है.

कांग्रेस की तरफ से भले ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई हो, लेकिन अब तक राहुल और प्रियंका गांधी ने अपना प्रचार शुरू नहीं किया है. इसको लेकर अब कांग्रेस की तरफ से खुलासा किया है. पार्टी ने कहा कि छठ महापर्व के बाद राहुल गांधी के बिहार आगमन के साथ चुनावी रफ्तार तेज होगी.

कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी 29 और 30 अक्टूबर को बिहार में रहेंगे. इसके साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य दिग्गज नेताओं की रैलियों की भी तैयारी है. मतलब साफ है कि अगले 24 से 48 घंटे के बाद ही राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज बिहार में अपने चुनाव प्रचार को तेज करेंगे.

सीट बंटवारे को लेकर मचा था घमासान

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में जमकर घमासान देखने को मिला था. कई सीटों पर गठबंधन के दलों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी मैदान में उतार रखे हैं. हालांकि बाद में बैठक के सब कुछ ठीक दिखाने की भी कोशिश की गई. अभी भी कई सीटों पर महागठबंधन के सदस्य एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.

बिहार में चुनाव से पहले ही कांग्रेस को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है. ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के जरिए कितना डैमेज कंट्रोल कर पाती है.

दो चरणों में होना है बिहार चुनाव

बिहार में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी. इसके बाद 14 नवंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे. इस चुनाव में सीधा मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच माना जा रहा है.

स्टार प्रचारक लिस्ट जारी लेकिन बिहार के चुनावी मैदान में कब उतरेंगे राहुल-प्रियंका और खरगे, क्या है पार्टी की रणनीति?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button