Political – तेजस्वी ने राहुल के सामने खुद को CM उम्मीदवार घोषित किया, अखिलेश बोले- हम पूरा सहयोग करेंगे- #INA

राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव
बिहार में महागठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आज शामिल हुए. यात्रा के दौरान ही तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के सामने खुद की सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये सरकार नकलची सरकार है, तेजस्वी आगे है सरकार पीछे है. आप ही बताओ आपको डुप्लीकेट सीएम चाहिए या ओरिजिनल सीएम चाहिए?
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के चुनाव पर देश की निगाहे हैं. बीजेपी और सहयोगी दलों को बाहर करना है. ये जोश बीजेपी की हार लिखेगा. हमने मिलकर अवध में हराया था इस बार मगध में आपकी जिम्मेदारी है. अखिलेश ने कहा कि संविधान बचेगा तो हमारा लोकतंत्र बचेगा.
उन्होंने कहा कि अबकी बार बीजेपी बिहार से बाहर जाने वाली है. बीजेपी इस्तेमाल पार्टी है, लोगों का इस्तेमाल करती है और बर्बाद करने का काम करती है. चुनाव आयोग बीजेपी से मिलकर काम करता है. चुनाव आयोग अब जुगाड़ आयोग है. बीजेपी का SIR का फैसला सरफिरा है. पलायन करने वालों को तेजस्वी ने नौकरी दी है. इस बार बीजेपी का पलायन होने जा रहा है.
वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव
हमें डराने वाले ट्रंप से डर रहे- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि तीन तिगाड़े को रोकने का काम इंडिया गठबंधन करेगा. पहले एक बार बिहार के लोग जानते होंगे बीजेपी का रथ बिहार ने रोका था. हम तेजस्वी का पूरा सहयोग करेंगे. किसान बर्बाद हो गया है. जो हमे डरा रहे हैं वो ट्रंप से डर रहे हैं. अमेरिका ने बीजेपी के मुंह पर भी टैरिफ लगाने का काम किया है.
सबको साथ लेकर चलेंगे- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे वो किसी भी वर्ग के हो छोड़ेंगे नहीं. ये सरकार नकलची है इसको बदलना है. उन्होंने जनता से पूछा कि आपको ओरिजनल सीएम चाहिए या डुप्लीकेट?
बिहार में अगले कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव से पहले महागठबंधन की तरफ से एसआईआर के खिलाफ में ये वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई है. इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल हुए हैं. इसके अलावा राहुल गांधी शुरुआत से ही यात्रा में साथ रहे.
तेजस्वी ने राहुल के सामने खुद को CM उम्मीदवार घोषित किया, अखिलेश बोले- हम पूरा सहयोग करेंगे
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










