Political – Tv9 Digital Baithak: आज बेगूसराय में सजेगा TV9 डिजिटल बैठक का मंच, गिरिराज सिंह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल- #INA

बेगूसराय में TV9 डिजिटल बैठक
बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए अब कुछ ही समय बचा हुआ है. भले ही चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान न किया गया हो, लेकिन प्रदेशभर में सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है. राजनीति की नब्ज टटोलने और सियासी मिजाज जानने के लिए टीवी-9 डिजिटल बैठक का आयोजन प्रदेश के 5 अलग-अलग शहरों में हो रहा है. कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार (12 सितंबर) को पटना से हुआ. आज यानी कि गुरुवार (18 सितंबर) को ‘बैठक’ का चौथा दिन है. आज बेगूसराय में बैठक का मंच सजेगा. इसमें बिहार की सियासत के कई दिग्गज शिरकत करेंगे.
बैठक में बिहार की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई दिग्गज शामिल होंगे. इनसे समाज और उनके कामों को लेकर तीखे सवाल पूछे जाएंगे. इसके साथ ही जनता भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेगी और वो अपने सवाल पूछ सकेगी.
ऐसा रहने वाला है पूरा कार्यक्रम
- अरुण भारती, सांसद, जमुई- बजे
- मनोज भारती, प्रदेश अध्यक्ष, जन सुराज – 1.45 बजे
- डॉ. संजीव, JDU विधायक – 2.30 बजे
- विकास वैभव, IPS ऑफिसर – 3.00 बजे
- शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद – 3.45 बजे
- राज कुमार सिंह, जेडीयू मुख्य सचेतक, कैबिनेट मिनिस्टर दर्जा प्राप्त -4.15 बजे
- श्रेयसी सिंह, विधायक, जमुई- 5.30 बजे
- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री -6 बजे
पहले वाली बैठक में कौन-कौन हुआ था शामिल
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार (12 सितंबर) को लेमन ट्री प्रीमियर होटल में पहली बैठक सजी थी. इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, मुकेश सहनी, आईपी गुप्ता, एस सिद्धार्थ, कृष्णा अल्लावरु, ओपी राजभर, उदय सिंह, दीपांकर भट्टाचार्य शामिल हुए थे. इन नेताओं ने अपनी बात और आने वाले चुनावों को लेकर अपना प्लान साझा किया था. दूसरी बैठक गया में आयोजित की गई थी. इस बैठक में जीतन राम मांझी समेत कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया था. वहीं तीसरी बैठक की बात करें तो मुजफ्फरपुर के द मेंटिस होटल एंड रिजॉर्ट में आयोजित की गई थी. इसमें राज भूषण चौधरी, जीवेश मिश्रा, सुधाकर सिंह, रामसूरत राय, मनीष कश्यप, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, अनु शुक्ला और सुरेश शर्मा शामिल हुए थे.
पूर्णिया में सजेगी आखिरी बैठक
टीवी-9 डिजिटल बैठक की पांचवीं और आखिरी बैठक 20 सितंबर को बिहार के पूर्णिया जिले में सजेगी. इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद पप्पू यादव, अख्तरुल ईमान, संजीव मिश्रा, बीमा भारती, आनंद मोहन, शिवदीप लांडे, तारकिशोर प्रसाद, लेसी सिंह शामिल होंगी. इनसे बिहार की मौजूदा राजनीति और आने वाले चुनावों में उनकी भूमिका को लेकर सवाल किए जाएंगे. इसके साथ ही ये जानने की कोशिश रहेगी कि अगर ये सत्ता में आते हैं तो जनता के लिए क्या नया करने का प्लान है.
Tv9 Digital Baithak: आज बेगूसराय में सजेगा TV9 डिजिटल बैठक का मंच, गिरिराज सिंह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










