Political – नमक हरामों का वोट नहीं चाहिए… अपने बयान पर अब क्या बोले गिरिराज सिंह?- #INA

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
बिहार चुनाव में एक तरफ जहां चुनाव प्रचार तेजी पकड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ सियासी ड्रामा भी तेज होता जा रहा है. यहां जमकर बयानबाजी हो रही है. गिरिराज सिंह के एक बयान के बाद र सियासत तेज हो गई है, जिस पर कांग्रेस हमलावर भी हो गई है. कांग्रेस ने कहा कि उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ घोषित कर देना चाहिए.
एक रैली में गिरिराज सिंह ने एक मौलवी के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था, मैंने मौलवी साहब से पूछा कि क्या उन्हें आयुष्मान कार्ड मिला? उन्होंने कहा- हां, मैंने पूछा कि क्या इसमें हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव हुआ? उन्होंने कहा- नहीं, फिर मैंने पूछा कि क्या आपने मुझे वोट दिया? उन्होंने हां कहा, लेकिन जब मैंने खुदा की कसम खाने को कहा तो वो चुप हो गए.”
गिरिराज सिंह रैली में आगे कहते हैं कि जो लोग उपकार को नहीं मानते, उन्हें ‘नमक हराम” कहते हैं. मैंने मौलवी साहब से साफ कहा कि हमें ऐसे नमक हरामों के वोट नहीं चाहिए.
बयान पर मचे बवाल पर क्या बोले गिरिराज?
गिरिराज के बयान पर मचे बवाल के बाद अब उनकी सफाई भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि उनके धर्म में हराम खाना गलत है. इस्लाम कहता है कि मुफ़्त खाना हराम है. क्या वे 5 किलो राशन नहीं ले रहे हैं? क्या हिंदुओं और मुसलमानों दोनों को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला? क्या हिंदुओं और मुसलमानों दोनों को शौचालय नहीं मिले? क्या नल-जल योजना, गैस सिलेंडर या 5 किलो राशन में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कोई भेदभाव था?.”
#WATCH | Begusarai, Bihar | On his statement in Arwal yesterday, Union Minister Giriraj Singh says, “… Some people say that consuming ‘Haram’ is wrong in their religion. Islam says that consuming free food is ‘Haram’. Are they not taking 5 kg ration? Did both Hindus and Muslims pic.twitter.com/26UnMAm4uS
— ANI (@ANI) October 19, 2025
मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं, खासकर के हाय तौबा करते हैं. आप इतने क्यों चिंतित हैं. उन्होंने बुर्का प्रथा को लेकर कहा कि किसी धर्म के हिसाब से भारत का कानून नहीं चलेगा. बल्कि कानून जो कहेगी उस हिसाब से भारत का मतदान भी होगा. उन्होंने बुर्का प्रथा को लेकर कहा कि किसी धर्म के हिसाब से भारत का कानून नहीं चलेगा. बल्कि कानून जो कहेगी उस हिसाब से भारत का मतदान भी होगा.
नमक हरामों का वोट नहीं चाहिए… अपने बयान पर अब क्या बोले गिरिराज सिंह?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









