Political – हम क्या करें, बताइए… लीक हुआ कांग्रेस नेताओं का ऑडियो, बिहार की राजनीति में भूचाल- #INA

कांग्रेस का ऑडियो लीक
बिहार विधानसभा चुनाव में चुनौतियों से जूझ रही महागठबंधन के लिए एक और बुरी खबर है. दरअसल बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पूर्णिया से कांग्रेस के विधायक अशफाक आलम का एक ऑडियो लीक हो गया है. इस ऑडियो में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की एंट्री की स्पष्ट झलक मिल रही है. हालांकि TV9 डिजिटल इस वायरल हुए ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है.
दरअसल, इस वायरल हुए ऑडियो में पूर्णिया के कसबा विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक अफाक आलम का टिकट काटे जाने के बाद बगावती तेवर देखने को मिल रहा है. दरअसल इस लीक हुए ऑडियो के बाद बिहार कांग्रेस में टिकट के बंटवारे को लेकर के चल रहा विवाद और गहरा हो गया है. बता दें कि शनिवार को ही राजधानी में कांग्रेस पार्टी के एक गुट ने प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस प्रभारी पर टिकट वितरण में अनियमितता को लेकर के गंभीर आरोप भी लगाए थे.
‘पप्पू यादव टिकट कटवाने में लगे हुए हैं…’
इससे लीक हुए ऑडियो में अफाक आलम, राजेश राम से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मैं क्या करूं बताएं? मैं बैठा हुआ हूं, जिसके बाद से राजेश राम यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आपका टिकट फाइनल कर दिया गया है लेकिन पप्पू यादव टिकट कटवाने में लगे हुए हैं. कोई इरफान को टिकट दिलाने की बात कर रहा है. अब इस लीक हुए ऑडियो क्लिप से बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है.
इससे पहले शनिवार को ही राजधानी में खगड़िया के निवर्तमान विधायक छत्रपति यादव और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद माधव समेत कई नेताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर के टिकट वितरण में अनियमितता के भी आरोप लगाए थे. इनका कहना था कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर के अपनी मर्जी के अनुसार टिकट का वितरण किया था. अभी कांग्रेस पार्टी इस दबाव से उबर ही नहीं पा रही थी कि लीक हुए ऑडियो क्लिप ने राज्य की राजनीति में भूचाल दिया है.
हम क्या करें, बताइए… लीक हुआ कांग्रेस नेताओं का ऑडियो, बिहार की राजनीति में भूचाल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










