Political – हमारे 10 हजार रुपये का क्या होगा… बिहार की महिलाओं को सता रहा है ये डर- #INA

महिला रोजगार योजना
बिहार सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दी जा रही है. सरकार की ओर से दावा किया गया है कि इस राशि के आधार पर महिलाएं अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकती हैं. साथ ही इस योजना के तहत दो लाख तक का लोन भी दिया जाएगा. सरकार के इस फैसले के बावजूद पूर्णियां जिले के काझा गांव की महिलाओं को डर है कि सरकार से मिलने वाले इस पैसे को कहीं बैंक के रिकवरी एजेंट न उनसे छीन लें.
टीवी 9 भारतवर्ष से खास बातचीत में कौसल्या देवी ने कहा कि कुछ समय पहले की ही बात है, सरकारी कागज बनाकर इलाके के वार्ड मेम्बर ने उन्हीं के नाम पर माइक्रोफाइनेंस की किसी कंपनी से लोन के ले लिया था. कौशल्या देवी बताती हैं कि उनका पैसा भी गया और अब रिकवरी एजेंट उन्हें धमकी भी दे रहा है.
दिव्यांग व्यक्ति ने पत्नी के नाम पर लिया था लोन
जितेंद्र कुमार पैर से लाचार हैं. दिव्यांग होने की वजह से कुछ काम भी नहीं कर पाते हैं. उन्होंने अपनी पत्नी अंजली देवी के नाम पर लोन लिया था. वार्ड मेम्बर नंदन ऋषि के जरिए अंजली देवी ने अपने सभी सरकारी दस्तावेज दिए. करीब 90 हजार का लोन भी पास हो गया, लेकिन अंजली देवी को एक भी पैसा नहीं मिला, बल्कि रिकवरी एजेंट घर पर आकर धमकी दे रहे हैं.
80 से अधिक महिलाओं का यही हाल
काझा गांव की लगभग 83 महिलाओं का यही हाल है. सरकारी योजनाओं के माध्यम से लोन के नाम पर वार्ड मेम्बर नंदन ऋषि ने सारा पैसा हड़प लिया और वह 16 अप्रैल से फरार है. ऐसे में महिलाओं को लगता है कि नीतीश सरकार की ओर से व्यापार के लिए जो रकम दी जा रही है, वह पूरी रकम उस लोन वाले ब्याज चुकाने में ही चली जाएगी, जिसका पैसा उन्हें कभी मिला ही नहीं.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत कर रहे हैं. इसके तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं. इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जो जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हों और उनके परिवार की सालाना इनकम 5 लाख से कम हो.
हमारे 10 हजार रुपये का क्या होगा… बिहार की महिलाओं को सता रहा है ये डर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










