Political – पत्नी ने किया इनकार तो खुद मैदान में उतरे खेसारी, RJD के टिकट पर छपरा से लड़ेंगे चुनाव- #INA

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के चुनाव लड़ने का मामला अब साफ हो गया है. खेसारी बिहार के छपरा से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. खेसारी की पत्नी छपरा से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हुईं. इसके बाद अब वो खुद चुनावी मैदान में उतर गए. बीते दिनों चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने कहा था कि वे अपने काम पर ही ध्यान देना चाहते हैं इसलिए उनकी पत्नी चंदा देवी चुनाव लड़ेंगी.
उन्होंने कहा था कि मैं अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मना रहा हूं लेकिन वह मान नहीं रही हैं. अगर मान जाती हैं तो ठीक नहीं तो फिर हम तेजस्वी यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. अब खबर आ रही है कि खेसारी लाल यादव खुद छपरा से चुनाव के मैदान में उतरेंगे और लालू के लालटेन कि रोशनी बढ़ाएंगे.
महागठबंधन में अभी तक सीटों का झगड़ा सुलझा नहीं है. बावजूद इसके पिछले दिनों लालू यादव ने करीब 14 नेताओं को सिंबल बांटे. वैसे आरजेडी की अभी एक भी लिस्ट सामने नहीं आई है. तेजस्वी यादव ने कल यानी बुधवार को राघोपुर से नामांकन भी कर दिया. पिछले दिनों से लालू ने जिन नेताओं को सिंबल बांटे थे, उनमें मनेर विधायक भाई वीरेंद्र, परबत्ता के विधायक डॉ संजीव कुमार, हथुआ से राजेश कुमार, मटियानी से बोगो सिंह, मसौढ़ी से रेखा पासवान और संदेश से दीपू सिंह शामिल थे.
इसके अलावा मीनापुर से मुन्ना यादव, ब्रह्मपुर से शंभू यादव, नोखा सीट से अनीता देवी, समस्तीपुर से अब्दुल इस्लाम शाहीन, साहेब पुर कमाल से ललन यादव, दरभंगा से ललित यादव, मधेपुरा से चंद्रशेखर और हिलसा से शक्ति यादव को सिंबल दिया गया था.
पत्नी ने किया इनकार तो खुद मैदान में उतरे खेसारी, RJD के टिकट पर छपरा से लड़ेंगे चुनाव
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










