चांद जी का नया गाना 'मरने के बाद प्यार हुआ' रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

मुंबई, 20 अगस्त (.)। भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। का देखेला अईसे हंस के जैसे सफल गाने दे चुके गायक चांद जी ने बुधवार को नया गाना जारी कर दिया। प्यार की तड़प और दर्द को दिखाने वाले सैड सॉन्ग मरने के बाद प्यार हुआ को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

पवन सिंह पाठक के निर्देशन में बने इस गाने को चांद जी ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के बोल रजनीश चौबे ने लिखे हैं। छोटू रावत ने इसे संगीत दिया है।

गाने को त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर डिस्क्रिप्शन में लिखा, मरने के बाद प्यार हुआ एक दिल छू जाने वाला सैड सॉन्ग, जिसे अपनी सोलफुल आवाज में गाया है चांद जी ने। इस इमोशनल लव स्टोरी में मनी मिराज और वानूडी ग्रेट ने फीचरिंग में शानदार अभिनय किया है, वहीं शहबाज खान ने विलेन का दमदार किरदार निभाया है।

त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले गाने की एडिटिंग किशोर राज और कृष्णेंदु अधिकारी ने की है और कोरियोग्राफ गुलाम हुसैन ने किया है। गाने को कुमार आलम ने प्रोड्यूस किया है। गाना कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। 24 घंटे के अंदर गाने को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

गाने को त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मरने के बाद प्यार हुआ।

गाने के रिलीज होने के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, जिओ हो भोजपुरी के शेर। दूसरे यूजर ने लिखा, न पुलिस में रिपोर्ट होती है, न अदालत में कोर्ट होता है; जब भी मनी मेराज भैया का गाना अपलोड होता है तो सिर्फ विस्फोट होता है।

–.

एनएस/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

चांद जी का नया गाना 'मरने के बाद प्यार हुआ' रिलीज, फैंस हुए इमोशनल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button