Sport : IPL 2026 की तैयारी हुई शुरू, इस फाइनलिस्ट टीम का स्टार्ट हुआ ट्रेनिंग कैंप, जानिए पूरी डिटेल #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में अभी काफी समय बाकी है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह में या फिर अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में होने की संभावना है. उससे पहले आईपीएल की एक फाइनलिस्ट टीम ने अपनी कमर कस ली है. उसके खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है, जिससे वो इस बार ट्रॉफी पर कब्जा कर सकें. ये टीम कोई और नहीं बल्कि पंजाब किंग्स है. 

पंजाब किंग्स ने लगाया ट्रेनिंग कैंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के स्वामित्व वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से बहुत पहले ही 5 दिन का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया है. इस कैंप में युजवेंद्र चहल, शशांक सिंह, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, पायला अविनाश, विशाल निषाद और प्रवीण दुबे शामिल हुए. 

पंजाब ने IPL 2025 के फाइनल में बनाई थी जगह

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले यानी आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां अय्यर की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार मिली थी. इसके साथ ही आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी जीती थी. 

युजवेंद्र चहल ने भी लिया प्री-ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा

इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का टाइटल अपने नाम करना चाहेगी, जिसके लिए उनके खिलाड़ियों और कोटिंग स्टाप ने कमर कस ली है. कैंप में युजवेंद्र चहल जैसे सीनियर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का जुड़ना युवा खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद होगा.

ये भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी किस धातु से बनी है, जानिए इसकी किमत, वजन और जयपुर से कनेक्शन?

IPL 2026 की तैयारी हुई शुरू, इस फाइनलिस्ट टीम का स्टार्ट हुआ ट्रेनिंग कैंप, जानिए पूरी डिटेल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button