Entertainment: Battle Of Galwan: फौजी बनने की तैयारी शुरू! लद्दाख से सामने आई सलमान खान की पहली तस्वीर – #iNA

Battle Of Galwan: सलमान खान इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक तरफ सलमान के बिग बॉस 19 का आगाज होने जा रहा है, दूसरी तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग शुरू हो गई है. इस वीकेंड बिग बॉस 19 के ग्रैंड प्रीमियर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे फैन्स को सलमान की फिल्म के सेट से पहली झलक भी देखने को मिल गई है. फिल्म के सेट से नई तस्वीर सामने आई है, जिससे साफ हो गया है कि सुपरस्टार ने लद्दाख में मच अवेटेड वॉर ड्रामा की शूटिंग शुरू कर दी है.
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म एक बड़े पैमाने पर देशभक्ति की गाथा होने की उम्मीद है. यह खबर तब सामने आई जब सलमान की सेट पर लद्दाख की खूबसूरत बैकग्राउंड में एक तस्वीर ऑनलाइन शेयर की गई. यह तस्वीर तेज़ी से वायरल हो गई और फैन्स और फिल्म जगत के लोगों ने उन्हें फिल्म के लिए बधाई देना शुरू कर दिया.
लद्दाख से सलमान खान की तस्वीर
लद्दाख में शूटिंग गलवान की लड़ाई के विशाल पैमाने को उजागर करती है. यह ऊंचाई वाला क्षेत्र एक चुनौतीपूर्ण स्थान है, जिससे पता चलता है कि फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स होने वाले हैं. फिल्म इंडस्ट्री के एनालिसट तरण आदर्श ने भी यह अपडेट शेयर करते हुए कहा कि सलमान खान की “ज़बरदस्त मौजूदगी इस देशभक्ति की गाथा को एक नए लेवल पर ले जाएगी.” सामने आई तस्वीर ने फैन्स को काफी एक्साइटेड कर दिया है.
This is gonna be MASSIVE
As JOURNEY OF #BattleOfGalwan BEGINS..@BeingSalmanKhan@LakhiaApoorva pic.twitter.com/rLUh93GV0L
— Girish Johar (@girishjohar) August 21, 2025
फिल्म में सलमान खान का किरदार
बैटल ऑफ़ गलवान जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई वॉर पर बेस्ड है. यह फिल्म देश की सीमा की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान की कहानी बयां करेगी. सलमान खान इस फिल्म में कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की दमदार भूमिका निभाएंगे, जो एक ऐसे कमांडिंग ऑफिसर थे, जिन्हें उनके असाधारण साहस के लिए मरणोपरांत भारत के दूसरे सबसे बड़े युद्धकालीन वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था.
Battle Of Galwan: फौजी बनने की तैयारी शुरू! लद्दाख से सामने आई सलमान खान की पहली तस्वीर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
















