बिक्रम मजीठिया के साले को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी:विजिलेंस पहुंची मोहाली अदालत, एप्लीकेशन दायर; पहले अरेस्ट वारंट जारी हुए थे- INA NEWS

आय से अधिक संपत्ति में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साले गजपत सिंह ग्रेवाल पर विजिलेंस बड़े एक्शन की तैयारी में है। विजिलेंस ने पहले कोर्ट से उसके अरेस्ट वारंट जारी करवाए थे, लेकिन वह उसे तामील नहीं हुए हैं। ऐसे में अब विजिलेंस ने उसे भगौड़ा करार देने की प्रोसेस शुरू की है। इसके लिए मोहाली जिला अदालत में एक एप्लिकेशन विजिलेंस ने दायर की है। इस पर एक दिसंबर को सुनवाई होगी। विजिलेंस की तरफ से दिए गए यह तर्क विजिलेंस की तरफ से याचिका में कहा गया है कि उनकी तरफ से आरोपी के विभिन्न पतों पर नोटिस भेजे थे। इसमें उसका संगरूर स्थित घर का पता, बसंत विहार दिल्ली और डिफेंस कॉलोनी दिल्ली शामिल है। कुछ दिन पहले विजिलेंस ने उस पर केस में नामजद किया था। साथ ही केस में आपराधिक साजिश रचने की धारा लगाई थी। साथ ही तय किया था कि उससे पूछताछ की जाएगी। इसके लिए आरोपी को समन जारी कर तलब भी किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी को अब दोबारा तलब किया गया है। 10 दिसंबर को आरोप तय करने की तैयारी इस मामले में पंजाब सरकार ने गत महीने हुई कैबिनेट मीटिंग में केस चलाने की मंजूरी दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि 10 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में आरोप तय हो सकते हैं। इस दौरान मजीठिया के वकीलों की तरफ से विजिलेंस द्वारा पेश किए गए चालान पर बहस की जाएगी। दूसरी तरफ मजीठिया पर दर्ज केस की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अदालत कभी भी फैसला सुना सकती है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

