राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

नई दिल्ली, 18 जून (.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से तीन दिनों के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।

खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है। जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी। वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। इसके अलावा इसी दिन राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 21 जून तक उत्तराखंड (देहरादून) का दौरा करेंगी। इस यात्रा के दौरान, वह राष्ट्रपति निकेतन में रहेंगी और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।

बताया गया कि 19 जून को राष्ट्रपति एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी और राष्ट्रपति निकेतन में स्टाफ क्वार्टरों, अस्तबलों और बैरकों का शिलान्यास करेंगी। 20 जून को वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी और आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया एवं स्मारिका दुकान जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी। वहीं राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन 24 जून, 2025 से जनता के दर्शन के लिए खुले रहेंगे।

20 जून को, राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी, जहां वह एक प्रदर्शनी एवं मॉडल स्कूल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन करेंगी और विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी। उसी शाम राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक टिकट जारी करेंगी।

जानकारी दी गई है कि 21 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य पुलिस लाइन मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लेंगी।

–.

एसके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button