National-क्रोएशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का जाग्रेब में हुआ जोरदार स्वागत, ऐतिहासिक यात्रा से बनेंगे कई कीर्तिमान – #INA

PM Modi in Croatia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव के रूप में क्रोएशिया के जाग्रेब पहुंचे। इस यात्रा ने उन्हें क्रोएशिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में इतिहास रच दिया हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने प्रवास के दौरान क्रोएशियाई प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति जोरान मिलनोविक से भी मिलेंगे।
एस जयशंकर की यात्रा के बाद बढ़ी दोनों देशों की नजदीकियां
इस यात्रा का उद्देश्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाना है, जिसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक, रक्षा और सांस्कृतिक संबंधों के विस्तार को लेकर बातचीत किया जाएगा। यह उच्च स्तरीय बैठक विदेश मंत्री एस जयशंकर की 2021 में क्रोएशिया यात्रा के बाद हो रहा है, जो किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली यात्रा थी। दोनों देशों ने 2023 में रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए थे।
#WATCH | Zagreb, Croatia | Prime Minister Narendra Modi greets and interacts with members of the Indian diaspora as he arrives at a hotel in Zagreb, Croatia.
At the invitation of the Prime Minister of the Republic of Croatia, Andrej Plenković, PM Modi is paying an official… pic.twitter.com/nQLtPngZpx — ANI (@ANI) June 18, 2025
PM मोदी की यात्रा का ये है मुख्य एजेंडा
प्रतिनिधिमंडल-स्तर की वार्ता: रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम का विस्तार: प्रदर्शन कला, संग्रहालय, पुरातत्व और मीडिया को कवर करते हुए 2030 तक सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम के विस्तार पर एक समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
जाग्रेब विश्वविद्यालय में हिंदी पीठ: जाग्रेब विश्वविद्यालय में हिंदी पीठ का भी विस्तार किया जाएगा, जिससे भारत की भाषाई और शैक्षिक पहुंच को बढ़ावा मिलेगा।
भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा: प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ावा देना है, जो मौजूदा वैश्विक मार्गों का एक विकल्प प्रदान करेगा।
बता दें कि यह यात्रा आतंकवाद पर भारत के रुख और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी के प्रति क्रोएशिया के बढ़ते समर्थन के बीच हो रही है।
भारत-क्रोएशिया संबंध
भारत और क्रोएशिया के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, कृषि जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग है, और वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। दोनों देशों के बीच कल्चरल एक्सचेंज और लोगों के बीच भी मजबूत संबंध है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 300 मिलियन डॉलर है। क्रोएशिया में भारतीय निवेश 44.51 मिलियन यूरो (लगभग 48 मिलियन डॉलर) है और भारत में क्रोएशियाई निवेश 5.55 मिलियन यूरो (लगभग 6 मिलियन डॉलर) है। दिसंबर 2024 में क्रोएशिया में लगभग 17,000 भारतीय रह रहे थे।
क्रोएशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का जाग्रेब में हुआ जोरदार स्वागत, ऐतिहासिक यात्रा से बनेंगे कई कीर्तिमान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









