किसान सम्मान निधि की अगली किस्त 2 अगस्त को जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 30 जुलाई (.)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की अगली किस्त 2 अगस्त को जारी की जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की राशि जारी करेंगे।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को ठीक 11 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में डालने वाले हैं। इस अवसर पर वह किसानों से जुड़कर बात भी करेंगे। इसलिए किसानों से प्रार्थना है कि 2 अगस्त को ठीक 11 बजे आप प्रधानमंत्री के किसी न किसी कार्यक्रम से जरूर जुड़िए।

उन्होंने बताया कि सभी कृषि विज्ञान केंद्र, आईसीआर के संस्थान, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज, मंडियां और पैक्स के मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने निकटतम कार्यक्रम में जरूर जुड़ें और प्रधानमंत्री को सुनें।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि इसका (योजना) लाभ अधिकतम किसानों तक पहुंचे। बैठक में देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, और कृषि विश्वविद्यालयों के निदेशक, कुलपति और प्रमुख वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ग्राम स्तर पर किसानों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए और इस कार्यक्रम को एक राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषक सखी, ड्रोन दीदी, बैंक सखी, पशु सखी, बीमा सखी और ग्राम पंचायत सरपंच जैसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी व्यापक रूप से पहुंचाई जाए। इसके साथ ही खरीफ फसलों पर किसानों से बातचीत कर उनके जुड़ाव को और भी मजबूत किया जाए।

–.

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

किसान सम्मान निधि की अगली किस्त 2 अगस्त को जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button