मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री और आइसलैंड की राष्ट्रपति पेइचिंग पहुंचीं
.webp)
बीजिंग, 12 अक्टूबर (.)। मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री मारिया बेनविंडा डेल्फिना लेवी और आइसलैंड की राष्ट्रपति हल्ला टॉमसडॉटिर 11 अक्टूबर को चीन की राजधानी पेइचिंग पहुंचीं। वे पेइचिंग में आयोजित होने वाले वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी।
बता दें कि चीन और मोजाम्बिक की महिलाओं के बीच पारंपरिक मित्रता है। गत 70 के दशक में अखिल-चीन महिला संघ ने मोजाम्बिक महिला संगठन को बड़ी मदद दी। वर्ष 1995 में आयोजित पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन ने मोजाम्बिक में महिलाओं के कार्य को बढ़ावा दिया। उसके बाद वर्ष 2019 में उष्णकटिबंधीय चक्रवात इडाई ने मोजाम्बिक में दस्तक दी, जिससे भारी क्षति हुई।
चीन ने वैश्विक विकास और दक्षिण-दक्षिण सहयोग कोष के माध्यम से यूएनएफपीए के साथ सहयोग किया और इडाई से प्रभावित मोजाम्बिक की महिलाओं व लड़कियों को चिकित्सा सहायता दी।
वहीं, चीन और आइसलैंड की महिलाएं अपने देश के निर्माण और सामाजिक विकास में अधिकाधिक महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं। कई सालों से दोनों देशों के महिला समुदायों के बीच मित्रवत संबंध बने हुए हैं। अखिल-चीन महिला संघ और आइसलैंडिक महिला संगठन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का तेज विकास हो रहा है, जो चीन-आइसलैंड मित्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–.
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री और आइसलैंड की राष्ट्रपति पेइचिंग पहुंचीं
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)


