निक के गाने पर प्रियंका को एतराज, प्यारी सी नोंक झोंक का वीडियो वायरल
.webp)
मुंबई, 4 सितंबर (.)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आई थीं। इन दिनों वो अपने पति के साथ अमेरिका में हैं और छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं।
प्रियंका ने यहां से एक वीडियो शेयर कर अपने पति के गाने पर एतराज जताया, ऐसा क्यों, इसकी वजह भी उन्होंने बताई है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जोनस कमरे में बैठी थीं और इसी बीच उनके पति निक आते हैं और जोर-जोर से गाना गाने लगते हैं। उनके इसी अंदाज पर अभिनेत्री को एतराज है।
इसका एक वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, क्या आप और जोर से गा सकते हैं?
वीडियो में निक जोनस ब्रदर्स का गाना बैकवर्ड्स गाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रियंका आराम से यूवी मास्क लगाकर बैठी हैं। पहले तो वो अपने पति को नजरअंदाज करने की कोशिश करती हैं, लेकिन बाद में जब वो तेज गाने लगते हैं, तो गुस्से से उठकर कमरे से बाहर चली जाती हैं।
पति-पत्नी की प्यारी नोक-झोंक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
इस वीडियो से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अफ्रीका में अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में अभिनेत्री अपनी छुट्टियों का आनंद लेते हुए, स्वादिष्ट भोजन खाते हुए, जिम में पसीना बहाते हुए और वन्यजीवों को अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखाई दे रही थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द द ब्लफ में एक समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आएंगी। उनके पास सिटाडेल का दूसरा सीजन भी है। इन सबके अलावा प्रियंका के पास एसएस राजामौली की एक फिल्म भी है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे हैं।
इसे फिलहाल एसएसएमबी 29 कहा जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले केन्या में हुई थी। उसके बाद दावा किया जाने लगा कि इसका बजट करीब एक हजार करोड़ रुपए है, मगर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
–.
जेपी/डीएससी
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
निक के गाने पर प्रियंका को एतराज, प्यारी सी नोंक झोंक का वीडियो वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)






