हिंदुओं को संगठित करने के लिए जगह जगह मिलने का कार्यक्रम आयोजित

जिला चंदौली ब्यूरो चीफ अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय।विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शनि पीठाधीश्वर शनिधाम वाराणसी कन्हैया स्वामी ने जनपद में हिंदुओं को संगठित करने के लिए जगह जगह मिलने का कार्यक्रम किया।

क्रम में कालीमहाल चतुर्भुजपुर स्थित जेबी कराटे क्लब पहुंचे। जहाँ क्लब के कोच सेंसी सुनील सिंह व प्राशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया। इस दौरान स्वामी जी ने कहा कि हिंदुओं के जन जागरण व उन्हें संगठित करने के उद्देश्य से एक पखवाड़े के अंदर जनपद में एक पदयात्रा निकालने के लिए निर्देश है। इसी के मद्देनजर संगठन के निर्देश पर चन्दौली में जन जनसंपर्क का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में आज जनपद के एनएच 19 स्थित बाईपास के समीप बदनाम चाय की दुकान, जीवधिपुर स्थित महावीर उत्सव वाटिका, चकिया तिराहा के समीप कुलदीप सिंह द्वारा आयोजित बैठक से होते हुये जेबी कराटे क्लब पहुँचे। इस दौरान क्लब के कोच सेंसी सुनील सिंह और प्रशिक्षण ले रहे छात्रों ने सीख चुके कराटे की तकनीक का प्रदर्शन कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात कन्हैया स्वामी अग्रिम पड़ाव के लिए रवाना हो गये। इस दौरान उनके साथ सत्येंद्र कुमार, हेमंत गुप्ता, मिथिलेश चंद्र,डॉ प्रमोद तथा प्रशिक्षण ले रहे बच्चे सूर्यकांत,सुनील कुमार, राजकुमार, रौशन सैनी,सृष्टि खरवार, एंजेल आदम, सौरव, शुभम, गौरव, आलोक, लक्ष्य, आयुष, अमित, सरकार, अनिश, सन्नी व कार्तिक मौजूद रहे।

Back to top button