जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी:वांगचुक बोले- अस्पताल में कैद हूं, अनशन तोड़ने के लिए 3 शर्तें रखीं; कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च आज- INA NEWS

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालेगी। रविवार रात से ही जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटने लगे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की तीन लेयर बैरिकेडिंग तोड़ दी। CJP ने सुबह 9 बजे संसद मार्च का आह्वान किया है, जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए न तो अनुमति ली गई है और न ही कोई आवेदन दिया गया है। दिल्ली जिले में धारा 163 लागू है। उधर, पिछले 22 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि उन्हें अस्पताल में अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है, जहां उनकी आवाजाही और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगा दी गई है। वांगचुक ने कहा कि वे आज अपना अनशन खत्म कर देंगे लेकिन उनकी 3 शर्तें हैं। पहली, सरकार शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और पेपर लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी ले। दूसरी, वे और CJP का प्रतिनिधिमंडल संसद तक पहुंचे और वहां सांसद व विभिन्न दलों के नेता इस मुद्दे को संसद में उठाने का भरोसा दें। तीसरी, अगर स्वास्थ्य या किसी अन्य वजह से वे संसद नहीं जा सके, तो अलग-अलग दलों के सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें। जंतर-मंतर पर रातभर का घटनाक्रम, तस्वीरों में पूरी टाइमलाइन रात 8:30 बजे: जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी जुटे रात 11 बजे: CJP के प्रदर्शन में अब तक की सबसे बड़ी भीड़ उमड़ी रात 12 बजे: भीड़ बढ़ती गई, सुरक्षा घेरा सख्त होता गया रात 2:30 बजे: एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग की गई रात 3 बजे: बैरिकेडिंग के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की सुबह 5:15 बजे: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स हटाए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |