Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, आठ और लोगों की गई जान, 51 हुई मृतकों की संख्या
Punjab Flood Update: बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब को अभी भी राहत नहीं मिली है. पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश ने पंजाब को बेहाल कर दिया है. राज्य में मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पंजाब में आई बाढ़ में आठ और लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 51 हो गया है. राज्य के सभी 30 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. जहां लगातार राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
आठ और लोगों की गई जान
ताजा मौतों में अमृतसर में दो और रूपनगर ज़िले में एक शख्स की मौत हुई है. बुलेटिन जारी होने के बाद पांच और लोगों की मौत की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, इनमें से तीन मौतें कपूरथला जिले के रानीपुर गांव में हुई हैं. जहां शनिवार को भाई-बहन की बारिश से भरे नाले में डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान जालंधर जिले के उच्चा गांव के 35 वर्षीय संदीप कुमार और 27 वर्षीय प्रीति के रूप में की गई है.
बताया जा रहा है कि वे एक दवा की दुकान से दवा लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में ये हादसा हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित साइकिल पर जा रहे थे तभी वे पुल से फिसलकर उफनते नाले में गिर गए. पुलिस उपाधीक्षक भारत भूषण के मुताबिक, “ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत नाले से निकाला और उसके बाद स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.”
शनिवार शाम पटियाला के देवीगढ़ ब्लॉक में उफनती तंगरी नदी में पाँच बच्चे बह गए. पाँच में से चार कुछ देर बाद खुद बाहर निकल आए, जबकि एक डूब गया. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने नदी से शव निकाला. 12 वर्षीय यह बच्चा पटियाला के अहेरू खुर्द गाँव का रहने वाला था.
बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ, तब बच्चे अंबाला जिले के भूनी गांव में टांगरी नदी के पास नहाने गए थे.
पटियाला ज़िला प्रशासन ने आस-पास रहने वाले लोगों से नदियों के पास न जाने की फिर से अपील की है.
एक अन्य घटना में, फ़िरोज़पुर के तल्ली गुलाम गाँव में 50 वर्षीय गुरमीत सिंह उफनती सतलुज नदी में डूब गए. उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को उनके अंतिम संस्कार के लिए ₹25,000 की तत्काल राहत राशि जारी कर दी गई है, जबकि एसडीआरएफ से ₹4 लाख का मुआवज़ा जल्द ही परिवार को सौंप दिया जाएगा.
Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, आठ और लोगों की गई जान, 51 हुई मृतकों की संख्या
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)




