Putin India Visit Live Updates: पुतिन को हवाई अड्डे पर रिसीव कर सकते हैं पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर लागू हुआ प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल
.webp)
Putin India Visit Live Updates: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंच रहे हैं. यह दो दिवसीय दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन पहली बार, यानी लगभग चार साल बाद भारत आ रहे हैं. उनके आगमन के बाद वह सीधे लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. शुक्रवार को पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इस बीच राजधानी में ट्रैफिक वार्निंग और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं. रूस की एफएसओ सुरक्षा टीम के अलावा भारत की एजेंसियां, NSG, एंटी-ड्रोन सिस्टम और उन्नत मॉनिटरिंग व्यवस्था तैनात की गई है.
पुतिन का यह विज़िट इसलिए भी अहम है क्योंकि वह 23वें भारत–रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं. यह सम्मेलन हैदराबाद हाउस में होगा, जहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच व्यापक द्विपक्षीय वार्ता होगी. रक्षा सहयोग, ऊर्जा साझेदारी, व्यापार बढ़ोतरी और वैश्विक हालात पर दोनों नेताओं की चर्चा केंद्र में रहने की उम्मीद है.
भारत के लिए यह दौरा मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल में रणनीतिक महत्व रखता है. दोनों देशों के बीच नए समझौते और साझेदारी आगे संबंधों को और मजबूत कर सकते हैं.
Putin India Visit Live Updates: पुतिन को हवाई अड्डे पर रिसीव कर सकते हैं पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर लागू हुआ प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)




