पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा… डिफेंस डील से लेकर ट्रेड और US टैरिफ पर बड़ी बातचीत; 5 Points
Putin Visit to India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगे। रूस–यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है।
HighLights
व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा।
पुतिन के भारत दौरे के 5 अहम पॉइंट्स।
व्यापार और रक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा।
डिजिटल डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत पहुंचेंगे और 5 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। पुतिन के आने से पहले ही दोनों देशों के बीच कई अहम डील पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, जिनमें महत्वपूर्ण रक्षा समझौता भी शामिल है।
पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कठोर नीति के कारण रूस भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर देगा। इसी दिशा में रूस की संसद ने भारत-रूस रक्षा समझौते को मंजूरी दे दी है।
पुतिन 4 दिसंबर को भारत पहुंचेंगे और 5 दिसंबर को पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। यह रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद उनका पहला भारतीय दौरा होगा।
2. व्यापार और रक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा
दोनों नेता अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच व्यापार को बढ़ाने, छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर पर सहयोग और रक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।
3. अमेरिका के दबाव के बीच भारत-रूस साझेदारी
अमेरिका लगातार रूस से व्यापार कम करने का दबाव बना रहा है, ऐसे में यह मुलाकात भारत और रूस दोनों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इससे रक्षा और आर्थिक संबंध और मजबूत हो सकते हैं।
4. भारत–EEU FTA पर प्रगति
बीते हफ्ते भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (EEU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर वार्ता शुरू हो गई है। EEU में रूस समेत 5 देश शामिल हैं और भारत इनके साथ टैरिफ कम करने और व्यापारिक बाधाओं को दूर करने पर काम कर रहा है।
5. RELOS समझौते को मिली मंजूरी
रूस की संसद (स्टेट ड्यूमा) ने भारत-रूस के बीच लॉजिस्टिक सपोर्ट एग्रीमेंट, RELOS को मंजूरी दे दी है। यह समझौता दोनों देशों की सैन्य लॉजिस्टिक्स को आसान करेगा। स्टेट ड्यूमा अध्यक्ष वोलोडिन ने कहा कि यह कदम भारत-रूस संबंधों को नई दिशा देगा।
पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा… डिफेंस डील से लेकर ट्रेड और US टैरिफ पर बड़ी बातचीत; 5 Points
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,