Racial Attack in Ireland: 9 साल के भारतीय मूल के बच्चे पर पत्थर से हमला, अस्पताल में भर्ती
आयरलैंड में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ लगातार हिंसा बढ़ती जा रही है। बड़े लोगों के साथ-साथ अब छोटे बच्चों को भी निशाना बनाया जा रहा है। मंगलवार को कॉर्क काउंटी में 9 साल के भारतीय मूल के बच्चे पर 15 वर्षीय किशोर ने पत्थर से हमला कर दिया।
HighLights
आयरलैंड में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ लगातार हिंसा बढ़ती जा रही
बड़े लोगों के साथ-साथ अब छोटे बच्चों को भी निशाना बनाया जा रहा है
भारतीय मूल के बच्चे पर पत्थर से हमला किया गया
एजेंसी,नई दिल्ली। आयरलैंड में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ लगातार हिंसा बढ़ती जा रही है। बड़े लोगों के साथ-साथ अब छोटे बच्चों को भी निशाना बनाया जा रहा है। मंगलवार को कॉर्क काउंटी में 9 साल के भारतीय मूल के बच्चे पर 15 वर्षीय किशोर ने पत्थर से हमला कर दिया। हमले में बच्चे को सिर पर गंभीर चोट आई। खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत पहले से कुछ बेहतर बताई जा रही है।
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी छह साल की एक बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चे पर इस कदर पत्थर से हमला किया गया कि उसके सिर से खून बहने लगा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हमला भारतीयों के खिलाफ बढ़ते नस्लीय भेदभाव से प्रेरित लगता है। वहीं, गार्डे (आयरलैंड पुलिस) ने आरोपी किशोर की पहचान कर ली है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि यह बच्चा इलाके में लगातार उपद्रव करने के लिए जिम्मेदार है।
इंडिया काउंसिल का बयान
इस मामले को लेकर आयरलैंड में स्थित इंडिया काउंसिल के प्रमुख प्रशांत शुक्ला ने कहा कि यह घटना चौंकाने वाली है और लगातार बढ़ रहे हमले समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले से बच्चे को जीवनभर आघात रह सकता है जिसकी भरपाई असंभव है। शुक्ला ने आगे कहा कि वे लगातार कोशिश कर रहे हैं ताकि इस गंभीर मसले को दोनों देशों की सरकारें गंभीरता से लें।
भारतीय दूतावास की एडवाइजरी
हाल ही में भारतीय मूल के लोगों पर बढ़ते नस्लीय हमलों को देखते हुए डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की थी। इसमें भारतीयों को सूनसान जगहों पर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। इसके अलावा फिजिकल अटैक की आशंका को लेकर चेतावनी भी दी गई थी।
इसे भी पढ़ें- ट्रंप प्रशासन ने रद किए 6000 से अधिक छात्र वीजा, भारतीय छात्रों का भी नाम शामिल; कारण जानकार हैरान हो जाएंगे आप
Racial Attack in Ireland: 9 साल के भारतीय मूल के बच्चे पर पत्थर से हमला, अस्पताल में भर्ती
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,