राघव चड्ढा व परणीति चोपड़ा के घर गूंजेगी किलकारी:सोशल मीडिया पर दी जानकारी, लिखा- हमारा छोटा सा ब्रह्मांड… अपने रास्ते पर, अत्यंत धन्य- INA NEWS

पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और उनकी पत्नी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। राघव और परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है- “हमारा छोटा सा ब्रह्मांड… अपने रास्ते पर, अत्यंत धन्य।” वहीं, उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। कपल ने यह खुशखबरी अड़े ही आकर्षक तरीके से लोगों से शेयर की है। उन्होंने एक गोल केक की प्यारी-सी तस्वीर शेयर की, जिस पर “1 + 1 = 3” लिखा है। उसके नीचे दो छोटे सुनहरे पैरों के निशान बने थे। इसके साथ ही उन्होंने एक पार्क में हाथ पकड़कर टहलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इसे देखते ही फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |








