Raha Birthday Party: आलिया ने दी बेबी राहा की धमाकेदार जंगल थीम बर्थडे पार्टी, देखें इनसाइड PICS #INA

Raha Birthday Party: बॉलीवुड के स्वीट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब पेरेंट भी हैं. उनकी एक प्यारी सी बेटी है राहा कपूर जो दो साल की हो गई हैं. राहा कपूर का  6 नवंबर, 2022 को दूसरा जन्मदिन था. ऐसे में रणबीर और आलिया ने बेबी राहा का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन किया था. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. आलिया ने बेटी के लिए जंगल थीम पार्टी की थी जिसमें राहा की दादी और नानी दोनों शामिल हुई थीं.

ये भी पढ़ें- 2 साल की राहा के पास है पर्सनल स्टाइलिस्ट, पापा रणबीर की तरह कपड़ो-जूतों पर इतना होता है खर्च

पार्टी में नहीं स्पॉट हुईं बेबी राहा
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी की बर्थडे पार्टी पूरा घर-परिवार साथ में नजर आया. आलिया ने जंगल थीम चुनी और घर के अंदर हरा-भरा माहौल बनाया. जंगल थीम वाली बर्थडे पार्टी में राहा की झलक देखने को नहीं मिली. लेकिन राहा की मौसी पूजा भट्ट ने पार्टी की इनसाइड फोटो साझा की हैं. साथ ही दादी सोनी राजदान ने भी पार्टी का नजारा दिखाया और जमकर चिल किया.

raha bday 1

राहा की नानी सोनी राजदान ने एक फोटो शेयर की जिसमें वह अपने गर्ल गैंग के साथ मस्ती कर रही हैं. सीनियर एक्ट्रेस के साथ राहा की नानी नीतू कपूर, अभिनेत्री नीना गुप्ता, बी-टाउन सेलेब अनु रंजन और उनकी कॉमन फ्रेंड शालिनी प्रधान भी शामिल थीं.

ये भी पढ़ें- Raha Birthday: दो साल की हुई रणबीर-आलिया की बेटी राहा, सामने आईं क्यूट PICS

पूजा भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खूबसूरत डेकोरेशन की झलक दिखाई. दिवार पर राहा लिखा है उसके पास में पांडा बने हैं. पूजा ने राहा के लिए बने कस्टिमाइज केक की झलक दिखाई, जिसे पत्तियों और प्यारे जानवरों की मूर्तियों से सजाया गया है. इस पर ‘हैप्पी बर्थडे’ और ‘राह 2’ लिखा हुआ है.

raha bday 2

एक तस्वीर में राहा के नाना महेश भट्ट को मिकी और मिनी माउस के साथ अपने बचपन को याद करते हुए देखा जा सकता है. मेहमानों के लिए एक टैटू काउंटर भी लगाया गया था.

raha bday 2

इस पार्टी में फिल्म निर्माता करण जौहर अपने बच्चों यश और रूही के साथ पहुंचे. इस जोड़े के करीबी दोस्त अयान मुखर्जी भी करीना कपूर खान के साथ शामिल हुए, जो अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान को जन्मदिन की पार्टी में लेकर आई थीं.

आलिया भट्ट ने राहा के जन्मदिन पर राहा की प्यारी फोटो दिखाई थी जब वो सिर्फ एक हफ्ते की थीं. एक्ट्रेस ने लिखा वो चाहती हैं राहा हमेशा बच्ची बनी रहे और वो उनकी जिंदगी को हर रोज केक जैसा खूबसूरत बना देती है. 


[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button